विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले बुरे हुए देहरादून के हालात, चार दिन से लगातार 100 से ऊपर दून का AQI

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:09 AM (IST)

दीपावली से पहले देहरादून और ऋषिकेश में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। देहरादून के घंटाघर का एक्यूआई लगातार चार दिन ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली से पहले ही देहरादून और ऋषिकेश की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। एक से चार नवंबर तक की थर्ड पार्टी निगरानी के आंकड़ों में देहरादून के घंटाघर पर लगातार चार दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से ऊपर दर्ज किया गया।

इस दौरान यहां एक्यूआई 110 से 119 के बीच रहा। वहीं, ऋषिकेश में भी चार में से तीन दिन एक्यूआई 100 के पार पहुंचा। इसके विपरीत नेहरू कॉलोनी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक और टिहरी में अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई।

दून के घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बना रहना यह दर्शाता है कि दीपावली से पहले ही शहर के व्यस्ततम इलाकों में वायु प्रदूषण की मौजूदगी को दर्शाती है। इस मामले में ऋषिकेश भी अधिक पीछे नहीं है और एक्यूआई 100 के आसपास ही घूम रहा है।

चारों निगरानी स्थलों में टिहरी की वायु गुणवत्ता सबसे बेहतर दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 40 के आसपास ही संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।

एक से चार नवंबर तक का एक्यूआई

  • निगरानी स्थल - 1 नवंबर - 2 नवंबर - 3 नवंबर - 4 नवंबर 
  • घंटाघर, देहरादून- 112 -119 -110 - 114 
  • नेहरू कॉलोनी, देहरादून- 99 - 98 - 95 - 97 
  • एसपीएस अस्पताल, ऋषिकेश - 103- 105 - 95 - 107 
  • नगर पालिका, टिहरी - 44 - 41 - 36 - 43 

एक्यूआई की श्रेणियां

  • 0 से 50 : अच्छा
  • 51 से 100 : संतोषजनक
  • 101 से 200 : मध्यम
  • 201 से 300 : खराब
  • 301 से 400 : बहुत खराब
  • 401 से 500 : गंभीर

यह भी पढ़ें- स्वच्छ हवा के मामले में सिक्किम ने पेश की मिसाल, आठों केंद्रों पर एक्यूआई 100 से नीचे

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, एक्यूआई 600 के पार; विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।