विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत का सबसे बड़ा बाघ था 'बिग डैडी' वाघदोह, जानिए देश के पहले सफेद टाइगर मोहन की कहानी

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:25 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 02:34 PM (IST)

India Biggest Tiger and First White Tiger: देहरादून चिड़ियाघर में अब दर्शक सफेद बाघ का दीदार कर सकेंगे, जो अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। India Biggest Tiger: भारत दुनिया के लगभग 70% से 75% जंगली बाघों का घर है। भारत में उत्तराखंड उत्तराखंड के कार्बेट पार्क में सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं। जिनकी संख्या 260 है।

देहरादून में गुरुवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद बाघ के बाड़े का उद्घाटन किया। अब चिड़िया घर में आने वाले सैलानी सफेद बाघ को भी देख सकेंगे।

आइए जानते हैं देश के कुछ चुनिंदा बाघों का इतिहास। भारत का सबसे बड़ा बाघ वाघदोह था, जिसकी मौत 2022 में हो गई है। इसे बिग डैडी के नाम से जाना जाता है। इसका वजन लगभग 300 किलोग्राम था।

वहीं भारत में सबसे पहला सफेद बाघ मध्य प्रदेश में पाया गया था। जिसका नाम मोहन था। 

Untitled-133 copy

नीली आंखें और सफेद शरीर पर काली धारी

  • देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ की पहली नजर दिखते ही वन्यजीव प्रेमी उसे अपने कैमरे में क़ैद करते नजर आए।
  • ये सफेद बाघ मध्य प्रदेश के ग्वालियर से देहरादून लाया गया है।
  • करीब ढाई साल का 'तेजस' अपनी नीली आंखों और सफेद शरीर पर काली धारियों के कारण खास पहचान रखता है। 
  • वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत इसी साल 28 सितंबर को उत्तराखंड लाया गया था।
  • इसके बदले देहरादून चिड़ियाघर से पांच साल के रॉयल बंगाल टाइगर भोला को ग्वालियर भेजा गया था।

भारत का सबसे बड़ा नर बाघ वाघदोह

  • भारत का सबसे बड़ा बाघ 'वाघदोह' था, जिसकी मौत साल 2002 में हुई थी। 
  • वाघदोह को 'बिग डैडी' के नाम से जाना जाता था। 
  • महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाला वाघदोह भारत का सबसे बड़ा नर बाघ था।
  • जिसका वजन लगभग 300 किलोग्राम था।

देश में सबसे पहला सफेद बाघ

मध्यप्रदेश की रीवा रियासत के राजा मार्तंड सिंह ने 1951 में शिकार के दौरान एक सफेद बाघ पकड़ा था, जिसका नाम उन्होंने मोहन रखा था। कुछ दिनों बाद उन्हें सफेद बाघिन भी मिली थी, जिसका नाम बेगम रखा गया था। दोनों को बाद में दिल्ली लाया गया, जहां उन्होंने दस शावकों को जन्म दिया। इस समय पूरे देश में सफेद बाघ मोहन के वंशज हैं। 

Untitled-99 copy

कार्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या के मामले में शीर्ष पर

भारत के 58 टाइगर रिजर्व में कार्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या के मामले में शीर्ष पर है। वर्ष 2006 में यहां 150 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी जो लगातार बढ़ती रही।

2010 में यह संख्या 184, 2014 में 215, 2018 में 231 और 2022 में 260 बाघों तक पहुंच गई। कार्बेट में बाघों का घनत्व भी सभी राज्यों से अच्छा है, यहां प्रति सौ वर्ग किलोमीटर में 14 बाघ पाए जाते हैं। 

विश्व के 13 देशों में पाए जाते हैं बाघ

विश्व में बाघ मुख्य रूप से 13 देशों में पाए जाते हैं। 

  • बांग्लादेश
  • भूटान
  • कंबोडिया
  • चीन
  • भारत
  • इंडोनेशिया
  • लाओस
  • मलेशिया
  • म्यांमार
  • नेपाल
  • रूस
  • थाईलैंड
  • वियतनाम

यहां हैं सर्वाधिक बाघ 

  • कार्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड : 260
  • बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक : 150
  • नागरहोले टाइगर रिजर्व, कर्नाटक : 141

यह भी पढ़ें- देहरादून में आज से सफेद बाघ का दीदार, चमकदार नीली-नीली आंखें... सामने आई पहली तस्वीर

यह भी पढ़ें- नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।