विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से देहरादून आई बरात, शादी के बाद भाई-भाभी ने मांगे 20 लाख... हुआ विवाद... बिन दुल्हन लौटा दूल्हा

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:15 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2026 08:26 AM (GMT+05:30)

देहरादून में शादी में दहेज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बारात बिना दुल्हन के दिल्ली लौट गई।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। शादी में लेनदेन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बरात बिना दुल्हन वापस दिल्ली लौट गई। विवाद के चलते बरातियों ने खाना भी नहीं खाया जिसके कारण सारा खाना खराब हो गया।

घटना के बाद दुल्हन सदमे में है। दुल्हन परिवार की ओर से इस मामले में महिला हेल्प लाइन में शिकायत दी है। महिला हेल्पलाइन की ओर से दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।

महिला हेल्पलाइन में दी शिकायत में दुल्हन के भाई ने बताया कि 27 नवंबर को दिल्ली से बरात कोतवाली क्षेत्र में आई थी। गुरुद्वारे में विवाह संपन्न होने के बाद प्रीतिभोज का कार्यक्रम था। प्रीतिभोज से पूर्व दूल्हा-दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर में चले गए।

विवाह संपन्न होने के बाद प्रीतिभोज का था कार्यक्रम

आरोप है कि इस दौरान दुल्हे के भाई व भाभी ने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की और विदाई से पूर्व दहेज की रकम देने को कहा। जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम उनके पास नहीं होने व समझाने का प्रयास किया तो उन पर कोई असर नहीं हुआ।

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद दूल्हा परिवार प्रीतिभोज कार्यक्रम में पहुंचा और जल्द से जल्द 20 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। साथ ही कहा कि यदि पैसों का इंतजाम नहीं किया तो वह बिना दुल्हन बरात वापस ले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दूल्हा व उनके परिवार ने प्रीतिभोज स्थल पर सभी बरातियों को भोजन ग्रहण करने से मना कर दिया, जिसके कारण किसी ने भी खाना नहीं खाया और सारा खाना खराब हो गया। आरोप है कि दूल्हे परिवार को पैसे नहीं दिए गए तो वह बिना बरात वापस दिल्ली लौट गए।

घटना के बाद से सदमे में दुल्हन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस पूरी घटना के बाद दुल्हन काफी सदमे में है। इसके अलावा पूरा परिवार परेशान है। इस मामले में उन्होंने महिला हेल्प लाइन में शिकायत देकर दूल्हा उनके भाई, भाभी, जीजा, उनकी पत्नी व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि महिला हेल्पलाइन की ओर से दूल्हे से संपर्क कर काउंसलिंग के लिए बुलाया है। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रास्ते में दुल्हन की तस्वीर देख भड़का दूल्हा, गाड़ी मोड़कर भागा; गोड्डा में 90 बारातियों को बनाया बंधक

यह भी पढ़ें- शादी के लिए राजस्थान से गोरखपुर पहुंचा दूल्हा, 'कोर्ट मैरिज' का नाम सुनते ही 90 हजार लेकर गायब हुई दुल्हन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।