Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक वर्षा, छह डिग्री तक लुढ़का पारा; चार जिलों के लिए भारी अगले 24 घंटे

    Updated: Fri, 30 May 2025 07:17 PM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम बदल गया है देहरादून में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। नैनीताल चंपावत पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather पहाड़ से मैदान तक वर्षा। जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। जिससे पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जिससे गर्मी से राहत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और गरज-चमक के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं।

    गुरुवार रात को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के बाद रातभर बादल मंडराते रहे। साथ ही तड़के से ही हल्की बौछारों का क्रम शुरू हो गया। दिनभर दून में बादल मंडराते रहे और वर्षा के दो से तीन दौर हुए। जिससे तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। जिससे गर्मी से निजात मिली है। हालांकि, शाम को आसमान साफ होने लगा।

    उधर, चारधाम में भी दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी के बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुमाऊं में पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार वर्षा के दौर हो रहे हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। शनिवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही वर्षा के दौर होने का अनुमान है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारों के आसार हैं। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी बादल मंडराने और गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner