विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 04:59 PM (IST)

देहरादून के रायपुर स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक ...और पढ़ें

HighLights

  1. रायपुर के विष्णुपुरम में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी।

  2. बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी नौकरानी की निर्मम हत्या की गई।

  3. चोरी के इरादे से घुसे प्लंबर ने वारदात को अंजाम दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसे आरोपी ने लूट के विरोध पर बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पड़ोसियों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 में करीब दोपहर तीन बजे आरोपी दाखिल हुआ।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 5.04.29 PM

उस समय 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला घर में मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी ने रजनी कपूर के गले से चेन छीन ली। विरोध करने पर उसने पेचकस से उन पर कई वार कर दिए। केएस कपूर ऑर्डिनेंस फैक्टरी से रिटायर्ड थे।

रजनी की चीख-पुकार सुनकर नौकरानी शीला मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग रमेश कपूर पर भी हमला किया। तीनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 5.05.30 PM

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे, भागते आरोपी को दबोचा

घटना के दौरान शोर सुनकर पड़ोसी भारती भंडारी समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा और पेचकस दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया।

पहले उसकी पिटाई की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन करीब 10 मिनट इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 5.13.38 PM

इसके बाद पड़ोसी अपने वाहनों से तीनों को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के पीछे लूट के अलावा किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में ट्रैवल एजेंसियों के लिए नए नियम: पुलिस, नगर निगम, एमडीडीए की एनओसी अब अनिवार्य

यह भी पढ़ें- देहरादून आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास बड़ा हादसा, ट्रक ने पुलिस बस को मारी टक्कर, जवान घायल