विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली के लिए ट्रेन शुरू, 39 घंटे का होगा सफर; ये रहेगी टाइमिंग

Published: Wed, 03 Sep 2025 03:45 PM (IST)

राजधानी देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन फिर से शुरू हो गई है। यह ट्रेन हर गुरुवार ...और पढ़ें

देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू। प्रतीकात्‍मक
देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू। प्रतीकात्‍मक

HighLights

  1. देहरादून से हैदराबाद के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू
  2. हर गुरुवार देहरादून से रवाना होगी ट्रेन
  3. साढ़े 39 घंटे का होगा कुल सफर

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी दून से हैदराबाद के चर्लपल्ली रेलवे स्टेशन तक के लिए साप्ताहिक ट्रेन (गाड़ी संख्या 07078/07077) का संचालन फिर शुरू हो गया।

देहरादून से चलकर यह ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, हजरत निजामुद्दीन जंक्शन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागज नगर, बेलमपल्ली, मैनचेरियल, रामागुंदम और कजीपेट स्टेशन में ठहराव लेते हुए चर्लपल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन देहरादून से हर गुरुवार को रवाना होगी। इससे पहले इसका संचालन ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन के तौर पर अप्रैल से मई तक किया गया था। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन मंगलवार सुबह पांच बजे चर्लपल्ली से चलकर बुधवार शाम 7:20 बजे देहरादून पहुंचेगी।

फिर देहरादून से गुरुवार सुबह सात बजे चलकर शुक्रवार रात 10:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आइसीएफ) कोच लैस यह ट्रेन 18 कोचों के साथ देहरादून पहुंचेगी। यह सफर साढ़े 39 घंटे का होगा।