विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस: दून एसएसपी ने किया 28 दारोगाओं का ट्रांसफर, बदले कई चौकी प्रभारी

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:33 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 07:36 AM (IST)

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इन तबादलों में कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।

चौकी प्रभारी आशारोड़ी विवेक भंडारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर, संदीप पंवार को चौकी प्रभारी कालसी से वरिष्ट पुलिस उपनिरीक्षक सेलाकुई, उपनिरीक्षक अश्वनी बलोनी को चौकी प्रभारी आराघर से चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट ऋषिकेश, चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट विनेश कुमार को चौकी प्रभारी आराघर, एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविन्द्र नेगी को चौकी प्रभारी हर्रावाला तैनात किया गया है।

इसके अलावा कुठालगेट, म्यूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर, बालावाला चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं।इसके अलावा पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 33 राज्य पुलिस अधिकारियों का तबादला, रायपुर में यातायात और पुलिस लाइन में नई नियुक्तियां

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ट्रांस हिंडन में 16 दारोगाओं का तबादला; कई चौकी प्रभारी बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।