गाजियाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ट्रांस हिंडन में 16 दारोगाओं का तबादला; कई चौकी प्रभारी बदले
डीसीपी ट्रांस हिंडन ने गाजियाबाद में 16 दारोगाओं के तबादले किए हैं। उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफर प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

गाजियाबाद पुलिस में कई तबादले। फोटो: सांकेतिक
HighLights
डीसीपी रिजुल ने 16 दारोगाओं का तबादला किया।
कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिली।
तबादलों की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में डीसीपी रिजुल ने 16 दारोगा के तबादले किए हैं। इनमें कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी ने कहा है कि तबादलों की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
इंदिरापुरम, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन में बदली जिम्मेदारी
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल के मुताबिक, इंदिरापुरम थाने में तैनात प्रदीप शर्मा को एसआई इंदिरापुरम थाना और लिंक रोड थाने में तैनात ओम प्रकाश बघेल को एसआई टीला थाना भेजा गया है।
साहिबाबाद थाने में तैनात अलका चौधरी को चौकी प्रभारी शिप्रा सन सिटी, इंदिरापुरम बनाया गया है। शिप्रा सिटी चौकी प्रभारी सोहन वीर सिंह को कौशांबी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
लिंक रोड थाने में तैनात विपिन कुमार को सीमा चौकी, साहिबाबाद का प्रभारी बनाया गया है। संजय सिंह को नीति खंड चौकी, इंदिरापुरम भेजा गया है। साहिबाबाद थाने में तैनात दूसरे विपिन कुमार को डीएलएफ चौकी, थाना शालीमार गार्डन की जिम्मेदारी मिली है।
शालीमार गार्डन थाने में तैनात प्रदीप कुमार शर्मा को विक्रम एन्क्लेव चौकी प्रभारी बनाया गया है। इंदिरापुरम के एसआई बृजेश कुमार सिंह को इसी थाने में भेजा गया है।
कनावनी, अभय खंड और मोहन नगर चौकी पर नई तैनाती
विकास अग्निहोत्री को कनावनी चौकी, इंदिरापुरम का प्रभारी बनाया गया है। साहिबाबाद थाने की शनि चौक चौकी पर तैनात अंकुर सिंह राठौर को अभय खंड चौकी, इंदिरापुरम भेजा गया है।
साहिबाबाद थाने में तैनात राज कुमार शर्मा को शनि चौक चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सीमा चौकी, साहिबाबाद के प्रभारी कुलवंत सिंह को मोहन नगर चौकी भेजा गया है। खोड़ा थाने में तैनात स्वर्ण सिंह को श्याम पार्क चौकी, साहिबाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
तीन दारोगा को थानों में भेजा गया
कनावनी चौकी प्रभारी बटुकेश्वर सिंह को थाना शालीमार गार्डन भेजा गया है। नीति खंड चौकी प्रभारी योगेश का तबादला इंदिरापुरम थाने में किया गया है। डीसीपी रिजुल ने तबादलों की प्रक्रिया आगे भी जारी रखने की बात कही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।