देहरादून लूट मामले की जांच अब ग्रामीण सर्किल एसपी जया बलोनी को सौंपी, पुलिस पर लगे आरोपों की भी होगी पड़ताल
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पटेलनगर लूट प्रकरण की जांच सिटी सर्किल से हटाकर ग्रामीण सर्किल को सौंप दी है। यह ...और पढ़ें

HighLights
लूट प्रकरण की जांच सिटी सर्किल से हटाई गई।
जांच अब एसपी देहात जया बलोनी करेंगी।
पुलिस पर लगे आरोपों की गंभीरता से होगी जांच।
जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर में हुई लूट की घटना में लगातार हो रहे विवाद के बीच अब एसएसपी ने प्रकरण की जांच सिटी सर्किल से हटा दी है। लूट की घटना से लेकर थाना पुलिस पर लग रहे आरोपों की जांच अब एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में की जाएगी। इसके अलावा पुलिस पर लग रहे आरोपों की भी गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए है।
शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं के एसएसपी कार्यालय परिसर में हुए हंगामे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने इसका फैसला लिया। अभी तक इस प्रकरण की जांच सिटी सर्किल के पास थी। पटेलनगर पुलिस ही मामले की जांच कर रही थी।
इसके बाद से ही इसपर विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस पर भी आरोप लग रहे है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता को झूठा फंसाया गया है। इसके बाद अब प्रकरण की जांच भी सिटी से हटाकर ग्रामीण सर्किल को सौंप दी गई है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। इस जांच में थाने से लेकर सिटी सर्किल का प्रभाव न रहे, इसलिए इसकी जांच ग्रामीण सर्किल को सौंपी गई है।
इसके अलावा थाना स्तर पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोपों की जांच एसपी देहात जया बलोनी को सौंपी गई है। यदि कोई भी तथ्य प्रकाश में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून में निरंजनपुर मंडी से आईएसबीटी तक भीषण जाम, हजारों लोग परेशान