विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी: देहरादून में एसएसपी ऑफिस पहुंची कार्यकर्ताओं की भीड़... किया हनुमान चालिसा पाठ

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:01 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 01:10 PM (GMT+05:30)

देहरादून में 14 लाख की लूट के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमा गया है।

HighLights

  1. बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी पर विरोध

  2. एसएसपी कार्यालय पर बजरंग दल का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा पाठ

  3. 14 लाख की लूट प्रकरण में गिरफ्तारी, कई संगठनों का समर्थन

जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर में हुई 14 लाख की लूट प्रकरण में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

गिरफ्तारी के विरोध और संगठन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता एसएसपी को शिकायत देने पहुंचे। बजरंग दल के एलान के बाद एसएसपी कार्यकाल की सुरक्षा बढ़ाई गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल को इस विरोध प्रदर्शन में कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार स्पा सेंटर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की महिलाओं से मारपीट सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।