भाईदूज और छठ त्योहार पर राप्ती गंगा देहरादून से पैक होकर रवाना, निजी बसों की साइट भी फुल
भाईदूज और छठ त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देहरादून रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी।
-1794378957935_m.webp)
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून । भाईदूज और छठ त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। दून से गोरखपुर के लिए दो ट्रेने संचालित की गई। विशेष ट्रेन के साथ ही विधिवत संचालन की जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस यात्रियों से पैक होकर रवाना हुई।
ट्रेन के प्लेट फार्म पर लगते ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्री में धक्का मुक्की हो गई। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लेकिन अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पूर्वांचल जाने वाली निजी बसों के आनलाइन टिकट भी नहीं मिल पाए।
राप्ती गंगा को गोरखपुर के लिए रवाना
मंगलवार को दून रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के साथ ही राप्ती गंगा को गोरखपुर के लिए रवाना की गई। विशेष ट्रेन को तकरीबन सवा एक बजे और राप्ती गंगा को दोपहर 3:15 बजे रवाना किया गया।
राप्ती गंगा के प्लेट फार्म-3 पर लगते ही दून से जाने वाली ट्रेन में चढ़ने लगे। इस दौरान प्लेट फार्म पर उतरने वाले यात्रियों को बाहर निकलने के लिए तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यात्रियों ने जनरल कोच में सीट पर बैठने के लिए खिड़की का सहारा लिया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को ट्रेन के अंदर सुरक्षित भेजा। जीआरपी इंचार्ज सतीश घिल्डियाल ने बताया ट्रेन में अन्य दिनों की अपेक्षा सामान्य भीड़ थी। लेकिन प्लेट फार्म से दोनों ट्रेनों को सुरक्षित रवाना किया गया।
निजी बसों की साइट भी रही फुल
पूर्वांचल जाने वाली बसों के आनलाइन टिकट भी नहीं मिले। निजी बसों की आनलाइन साइट एक सप्ताह से फुल चल रही है। मंगलवार को कानपुर जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की साधारण बस में भी सीट नहीं मिली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।