विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, आरपीएफ की तत्परता से प्लेटफॉर्म पर ही हुई सेफ डिलीवरी

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:45 PM (IST)

झांसी रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ने प्रसव पीड़ा के दौरान बेटे को जन्म दिया।

नवजात को निहारतीं महिला आरपीएफ स्टाफ।

नवजात को निहारतीं महिला आरपीएफ स्टाफ।

HighLights

  1. झांसी स्टेशन पर महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा हुई।

  2. आरपीएफ और रेलवे चिकित्सक ने सुरक्षित प्रसव कराया।

  3. माँ और नवजात को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, दोनों स्वस्थ।

जागरण संवाददाता, झांसी। रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला यात्री ने बेटे को जन्म दिया। रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने तत्परता और मानवीय सम्वेदनशीलता का परिचय दिया।

उनकी मदद से रेलवे चिकित्सक की देख-रेख में स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद माँ और नवजात को ऐंम्बुलेंस से मेडिकल कॉलिज भेजा गया। यहाँ दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 2 और 3 पर स्थित ब्रिज के पास शिवपुरी (मप्र) के थाना अमोला अन्तर्गत सलैया निवासी निशा वंशकार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआइ मनोज एस तोमर महिला आरक्षक उमा सिकरवार के साथ पहुँचे। इसके बाद महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

मौके पर मौजूद जीआरपी के अखिलेश सचान ने भी सहयोग किया। महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए आरपीएफ कर्मियों ने रेलवे चिकित्सक को जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ स्टाफ की तत्परता और रेलवे चिकित्सक डॉ. शुभानी के सहयोग से महिला ने स्टेशन परिसर में ही स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।