देहरादून में देह व्यापार का जाल: सड़क पर 2000, मोबाइल पर 30000 की डिमांड
दून में देह व्यापार का एक नया नेटवर्क सामने आया है, जो सड़क और मोबाइल दोनों माध्यमों से संचालित हो रहा है।

राजा रोड पर ग्राहक के इंतजार में खड़ी देह व्यापार में शामिल महिला। जागरण
HighLights
दून में देह व्यापार सड़क और मोबाइल से संचालित
सड़क पर 1-2 हजार, ऑनलाइन 5-30 हजार रुपये तक
राजा रोड, एमकेपी, गांधी पार्क मुख्य केंद्र
अंकुर अग्रवाल, देहरादून। सड़क पर एक-दो हजार रुपये में सौदेबाजी व मोबाइल पर तस्वीर भेजकर 30 हजार रुपये तक की मांग। दून शहर में देह व्यापार का बाजार अब दो अलग-अलग तरीकों से चल रहा है।
राजा रोड, एमकेपी रोड क्षेत्र और गांधी पार्क-परेड ग्राउंड क्षेत्र में महिलाएं दिन-रात सड़क किनारे खड़ी होकर ग्राहक तलाशती हैं। वहीं, मोबाइल पर तस्वीरें भेजकर ग्राहक की पसंद, रकम और मिलने का ठिकाना तय किया जा रहा है।
दैनिक जागरण की टीम ने सड़क पर गाड़ी रोककर महिलाओं से बातचीत की। ग्राहक तलाश रही महिला से बात आगे बढ़ी तो उसने रकम बताई। सौदेबाजी हुई और एक से दो हजार रुपये तक में बात पहुंची। बातचीत में मिलने के ठिकाने को लेकर भी चर्चा हुई और व्यवस्था तय की गई। सड़क पर ग्राहक तलाशने का यह तरीका दिन के उजाले में भी जारी रहता है और रात में भी।
एक रात के लिए 20 से 30 हजार रुपये तक मांगे
सड़क पर सौदेबाजी के बाद टीम ने मोबाइल व आनलाइन संपर्कों के जरिए भी पड़ताल की। यहां पहले महिला की तस्वीर भेजी गई। इसके बाद बातचीत में रकम बताई गई। कुछ संपर्कों में घंटे के हिसाब से कीमत तय की गई, जबकि कुछ में एक रात के लिए 20 से 30 हजार रुपये तक मांगे गए। वाट्सएप पर पांच से 10 हजार रुपये तक की सौदेबाजी की गई।
रूसी महिलाओं सहित विदेशी महिलाओं के नाम से भी प्रचार किया जा रहा है। एक ही शहर में सड़क पर एक-दो हजार रुपये और मोबाइल पर पांच से 30 हजार रुपये तक की मांग। सड़क पर महिला से सीधी बातचीत होती है, जबकि मोबाइल पर तस्वीर भेजने, रकम तय करने और ठिकाना बताने के लिए संपर्क सूत्र सक्रिय हैं।
दिन-रात चौक पर ग्राहक
दून में इस गतिविधि को केवल रात का बाजार मानना सही नहीं होगा। राजा रोड, एमकेपी रोड और गांधी पार्क-परेड ग्राउंड क्षेत्र में दिन के समय भी महिलाएं सड़क किनारे खड़ी होकर वाहनों पर नजर रखती हैं। गाड़ी धीमी होते ही बातचीत शुरू होती है।
ग्राहक तैयार हुआ तो महिला उसके साथ निकल जाती है, नहीं तो अगले वाहन का इंतजार करती है। रात में भी यही गतिविधि जारी रहती है। सड़क पर ग्राहक तलाशना कारोबार का खुला हिस्सा है। बातचीत के बाद रकम और मिलने के ठिकाने पर सहमति बनती है।
तस्वीर भेजकर कीमत तय
मोबाइल पर ग्राहक को पहले महिला की तस्वीर भेजी जाती है। पसंद पूछने के बाद रकम तय होती है और मिलने का ठिकाना बताया जाता है। जागरण की टीम ने आनलाइन संपर्क किया तो सामने से तस्वीर भेजी गई और घंटे के हिसाब से रकम बताई गई।
कुछ आनलाइन मंचों पर रूसी महिलाओं सहित विदेशी महिलाओं के नाम से प्रचार कर एक रात के 20 से 30 हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं। वहीं, वाट्सएप संपर्कों में पांच से 10 हजार रुपये तक की सौदेबाजी सामने आई। विदेशी महिलाओं के नाम पर ऊंची रकम मांगने का तरीका भी पड़ताल में सामने आया।
सड़क से होटल कमरे तक नेटवर्क
सड़क पर महिला ग्राहक तलाशती है। मोबाइल पर संपर्क सूत्र तस्वीर भेजता है, पसंद पूछता है और रकम तय कराता है। इसके बाद मिलने का ठिकाना बताया जाता है। होटल के कमरे और निजी ठिकाने इस व्यवस्था में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ग्राहक जुटाने, तस्वीरें भेजने, रकम तय करने, ठिकाने की व्यवस्था करने वाले संपर्क इस बाजार की अहम कड़ी हैं।
सड़क पर दिखाई देने वाली महिला इसका खुला चेहरा है, जबकि मोबाइल पर सौदे आगे बढ़ाने वाले संपर्क नेटवर्क की दूसरी परत। सड़क से मोबाइल तक फैला यह कारोबार ग्राहक, रकम और ठिकाने को जोड़ने वाली व्यवस्था के जरिए चल रहा है।
देह व्यापार नेटवर्क चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क से लेकर मोबाइल और आनलाइन मंचों तक सक्रिय संपर्क सूत्रों, एजेंटों और ठिकाने उपलब्ध कराने वालों की जांच कराई जाएगी। इस कारोबार में शामिल हर व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई होगी। - प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी देहरादून
यह भी पढ़ें- देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटरों पर छापा पड़ते ही मची भगदड़; दिल्ली पुलिस ने 29 महिलाएं और 15 युवक पकड़े
यह भी पढ़ें- कभी देह व्यापार के लिए मशहूर था पूर्णिया का आम्रपाली नगर, अब 'मुंशी नगर' के नाम से बनेगी नई पहचान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।