विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी देह व्यापार के लिए मशहूर था पूर्णिया का आम्रपाली नगर, अब 'मुंशी नगर' के नाम से बनेगी नई पहचान

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:09 PM (GMT+05:30)

पूर्णिया के बनमनखी में देह व्यापार के लिए चर्चित आम्रपाली नगर का नाम बदलकर 'मुंशी नगर' करने का निर्णय लिया गया है। 

नाम बदलने के लिए बैठक में शामिल लोग (सौ. जागरण)

नाम बदलने के लिए बैठक में शामिल लोग (सौ. जागरण)

HighLights

  1. देह व्यापार के लिए चर्चित आम्रपाली नगर का नाम बदला गया।

  2. मोहल्ले का नया नाम अब 'मुंशी नगर' रखा जाएगा।

  3. स्मैक के अवैध धंधे पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय।

संवाद सहयोगी, बनमनखी (पूर्णिया)। देह व्यापार के लिए मशहूर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित मोहल्ला का नामकरण एक विशेष अभियान के तहत वर्ष 2008-09 में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी केशव कुमार सिंह द्वारा आम्रपाली नगर किया गया था। 

उस दौरान देह व्यापार में शामिल लोगों ने देह व्यापार से तौबा कर लेने की भी कसमें खाई थी परन्तु देह व्यापार का कारोबार दिनों दिन बंद होने की बजाय फलता फूलता रहा। 

अब यह मोहल्ला एवं इसके आसपास का इलाका घनी आबादी वाला हो गया है तथा इस इलाके में इन दिनों स्मैक का काला धंधा काफी फलने फूलने लगा है जो संभ्रांत लोगों के लिए परेशान करने वाली समस्या बन गई है। 

जमींदार के नाम पर मुंशी नगर रखने का निर्णय

इन समस्याओं के स्थाई निदान के लिए मंगलवार को नगर परिषद की सभापति संजना देवी की अध्यक्षता में स्थानीय प्रबुद्ध जन, समाजसेवी एवं आमलोगों की बैठक मवेशी हाट के समीप संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व से मुहल्ला में चल रहे देह व्यापार को पूरी तरह से बंद करते हुए इस मोहल्ला आम्रपाली नगर का नाम बदलकर इसका नाम पूर्व के जमींदार के नाम पर मुंशी नगर रखने का निर्णय लिया गया है। 

साथ-साथ इन दिनों फल फूल रहे स्मैक के धंधे को भी पूरी तरह से बंद कराने का निर्णय लेते हुए इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से भी मदद लेने का निर्णय लिया गया है ताकि समस्या का निदान हो सके तथा नगर वासी को इन समस्याओं से मुक्ति मिल सके। 

बैठक में नगर सभापति संजना देवी सहित पूर्व नगर उपाध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व पार्षद ठाकुर रणजीत सिंह, मो शकील उर्फ कारी एवं सभी वर्ग के हजारों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- निकाह पर विवादित बयान देकर घिरे AIMIM विधायक, बिहार के नेताओं और महिलाओं ने जताया कड़ा विरोध


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।