देहरादून में देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपित घायल, साथी अंधेरे में फरार
देहरादून के प्रेमनगर में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने देर रात कार्रवाई की।

HighLights
देहरादून के प्रेमनगर में पुलिस ने गोकशी के आरोपितों को घेरा
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, एक आरोपित इरशाद घायल
घायल आरोपित इरशाद गोकशी की घटनाओं में शामिल था
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ दून पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। ठाकुरपुर रोड स्थित टी स्टेट के पास पुलिस चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी स्टेट क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
15 नवंबर की देर रात की घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की देर रात की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस को हथियार दिखाकर भागना शुरू कर दिया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया।
घायल बदमाश की पहचान इरशाद (32) पुत्र मोहम्मद जमशेद निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। फरार आरोपित की पहचान शमीम निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमों की ओर से क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घायल इरशाद ने इसी माह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी स्टेट और बिधौली रोड पर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। मौके से पुलिस ने तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी बरामद की है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें- अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया गोकशी केस का फरार आरोपी मोहसिन, सलमान और मुजीब भी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- हापुड़ में एनकाउंटर, गोकशी की तैयारी कर रहे तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल; गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।