विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया गोकशी केस का फरार आरोपी मोहसिन, सलमान और मुजीब भी गिरफ्तार

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:37 PM (IST)

अमरोहा में गोकशी मामले के फरार आरोपी मोहसिन को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिसमें उसकी टांग में गोली लगी।

मामले में सलमान और मुजीब सहित दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

मामले में सलमान और मुजीब सहित दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। मुहल्ला लकड़ा में हुई गोकुशी के मामले में फरार आरोपी मोहसिन को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसकी दाई टांग में गोली लगी है। उपचार के बाद जेल उसे भेज दिया गया। गोकशी के मामले में ही दो अन्य आरोपी सलमान व मुजीब को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है। पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित भी कर दिया है। नगर कोतवाली के मुहल्ला लकड़ा में शनिवार रात गोकशी का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों ने एक ई-रिक्शा पर लदे गोवंशीय पशु का मांस पकड़ा था। सूचना पर बजरंग दल व अन्य संगठनों के लोगों ने लकड़ा चौराहे पर जाम लगाकर देर रात तक हंगामा किया था।

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में रज्जाक चौकी प्रभारी संदीप बालियान की तहरीर पर पुलिस ने अनस, मोहसिन, आरफीन, उबैद, सलमान, माहिर, मुजीब व इशरत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपित ई-रिक्शा चालक अनस को जेल भेज दिया था। पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसपी ने चौकी प्रभारी संदीप बालियान व दो पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया है।

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार तड़के पुलिस गश्त कर रही थी। तभी नगर के जटीवन मार्ग पर एक बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया तो सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जबावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई तो एक गोली बाइक चालक की बाईं टांग में जा लगी। जिससे वह गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहसिन निवासी मुहल्ला लकड़ा बताया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में जेल भेज दिया है। इसी मामले में सोमवार को आरोपित सलमान व मुजीब को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार चार अन्य आरोपितों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।