विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में पार्किंग विवाद में 75 साल के बुजुर्ग ने युवक को चाकू घोंपा, अस्पताल में भर्ती

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:33 AM (IST)

देहरादून के आईटी पार्क में स्कूटी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। ...और पढ़ें

पुलिस को मामले की जांच कर रही है। जागरण

पुलिस को मामले की जांच कर रही है। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। आइटी पार्क में विवाद के चलते आरोपित ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मयूर विहार निवासी उत्सव उम्र 34 वर्ष होम स्टे चलाता है। उसके नजदीक ही आरेपित इस्लामुद्दीन का घर है। शुक्रवार को उत्सव ने इस्लामुद्दीन के घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी और पास में ही खाना खाने के लिए चला गया। खाना खाकर जब वह बाहर आया तो घर के बाहर स्कूटी लगाने को लेकर इस्लामुद्दीन व उत्सव के बीच मारपीट हो गई।

इसी दौरान आरोपित ने किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। पेट से खून निकलने के चलते उत्सव को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: उधार रकम वापस मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; अन्य मामले में कोल्हू के गड्ढे में मिला मजदूर का शव

यह भी पढ़ें- कॉकपिट में चाकू से हमला, फिर भी नहीं मानी हार; PM मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन मछार को सराहा