Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun Nikay Chunav Result 2025: देहरादून में भी शुरू हुई काउंटिंग, अगले कुछ घंटों में साफ होने लगेगी तस्वीर

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 09:25 AM (IST)

    देहरादून नगर निगम चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और दोपहर बाद से वार्डों के परिणाम आने लगे हैं। महापौर पद के लिए भी तस्वीर साफ होने लगी है लेकिन पार्षद पदों के परिणाम आने में अभी समय लगेगा। मतगणना में 1000 कार्मिक लगे हुए हैं और 15-15 टेबल लगाई गई हैं।

    Hero Image
    Dehradun Nikay Chunav Result 2025: ''सरकार'' के सिर आज सजेगा ताज

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मत पेटियों में बंद देहरादून नगर निगम के 395 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अगले कुछ घंटों में हो जाएगा। इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि जनता जनार्दन ने शहर की सरकार के लिए महापौर का ताज किसके सिर पर सजाया है। साथ ही निगम के 100 वार्डों में पार्षदों के चुनाव के साथ नगर निगम के भावी बोर्ड की तस्वीर भी सामने होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेंजर्स कालेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही मतगणना की तस्वीर साफ होने लगी है। शनिवार दोपहर बाद से वार्डों के परिणाम के साथ यह साफ होने लगेगा कि मतदाताओं का झुकाव किस तरफ है।

    महापौर के प्रत्याशियों के लिए भी यह एक संकेत हो सकता है। फिर भी पार्षद पदों के परिणाम की तरह महापौर पद की तस्वीर साफ होने में अधिक समय लगेगा। क्योंकि, 100 वार्डों की मतगणना में कांटे की टक्कर की स्थिति में आखिरी समय तक भी कुछ कहना आसान नहीं होगा। यदि यह स्थिति बनती है तो शनिवार की आधी रात के बाद भी प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों के दिल की धड़कनें ऊपर नीचे होती रहेंगी।

    यदि जीत और हार का अंतर शुरुआत या दोपहर बाद बढ़ने लगता है, तब भी 70 प्रतिशत तक मतगणना के आंकड़ों का इंतजार करना पड़ेगा और इसमें भी देर रात तक इंतजार करना पड़ सकता है। वह इसलिए कि निर्वाचन की मशीनरी को कुल डाले गए 4.31 लाख मतों की गणना करनी है। इसका 70 प्रतिशत देखें तो आंकड़ा तीन लाख से अधिक है।

    हालांकि, उम्मीद से कम किए गए मतदान ने भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों की जीत हार का गणित बिगाड़ दिया है। मतदान की कमी के बाद भी शहर की सरकार का पलड़ा किस तरफ झुकता है, यह देखना अहम होगा।

    मतगणना में जुटें 1000 कार्मिक, 15-15 टेबल लगी

    नगर निगम देहरादून की मतगणना के लिए 1000 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निकाय दून में 100 वार्ड हैं और 4.31 लाख से अधिक मतों की गिनती की जानी है। ऐसे में यहां के परिणाम भी सबसे अंत में मिल सकेंगे।

    लंबी मतगणना अवधि को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल ने कुल 1000 कार्मिकों की तैनाती की है। ये कार्मिक दो शिफ्ट में 500-500 के हिसाब से एक साथ कम में जुटेंगे। जिलाधिकारी बंसल के अनुसार मतगणना के लिए कुल 07 आरओ तैनात किए गए हैं। जिनके अंतर्गत कुल 15-15 टेबल लगाए गए हैं।

    इस तरह कुल 105 टेबल गणना के लिए रहेगी।प्रत्येक टेबल पर एक साथ 05 वार्डों की गणना की जाएगी और प्रत्येक चयनित वार्ड के 03-03 बूथों की गणना होगी। रिटर्निंग अधिकारी के हिसाब से की जाने वाली गणना में जैसे-जैसे बूथ के साथ आगे बढ़ेगी, उनके परिणाम भी सामने आते रहेंगे। यह गणना 10 से 12 राउंड तक बूथों की संख्या के हिसाब से तय होगी।

    सीमाद्वर वार्ड का परिणाम सबसे पहले और बंजारावाला का आखिर में मतों की गणना

    सभी आरओ आवंटित बूथों के हिसाब से एक साथ करेंगे। एक टेबल पर एक साथ पांच वार्ड और उनके तीन तीन बूथ की गणना की जाएगी। इस तरह एक साथ 15 बूथों की गणना होगी। जिस वार्ड के बूथ कम होंगे, उसके परिणाम पहले आएंगे। अधिक बूथ वाले वार्डों के परिणाम के लिए उतना ही अधिक इंतजार करना पड़ेगा। बूथों की संख्या के हिसाब से सबसे पहले महज 03 बूथ वाले सीमद्वार वार्ड के परिणाम मिलेंगे।

    इसी तरह 21 बूथ वाले बंजारावाला वार्ड का परिणाम अंत में आएगा। इसके बाद नथुवावाला, नकरौंदा, बालावाला, टर्नर रोड वार्ड के परिणाम जानने के लिए भी अधिक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, अपेक्षाकृत कम बूथ वाले मालसी और एमकेपी वार्ड के परिणाम भी जल्द मिलेंगे।

    उत्तराखंड के निकाय चुनावों की पल पल की अपडेट पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: देहरादून ने बिगाड़ा वोटों का गणित, पिछली बार से कम हुआ मतदान