Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun News : नाबालिग लड़की को बहला कर भगा ले गया UP का लड़का, पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 09:38 AM (IST)

    देहरादून के राजपुर से एक किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। एक अन्य मामले में घर से नाराज होकर भागी महिला और उसके बच्चे को चंडीगढ़ से बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों को सुलझाया।

    Hero Image
    किशोरी को भगाकर ले जाने वाला आरोपित पंजाब से गिरफ्तार। जागरण

    जागरण संवाददाता, देहरादून : राजपुर से किशोरी को भगाकर ले जाने वाले एक आरोपित को पुलिस ने पंजाब के आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है । वहीं, आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 22 जून को राजपुर निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी नाबालिक बहन को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किशोरी की तलाश की गई।

    पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाई टीम

    घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष शैंकी कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस व आसपास पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी को सोनू नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर पंजाब ले गया है। तत्काल एक टीम पंजाब रवाना की गई। जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपित सोनू निवासी ग्राम केसरपुर, थाना भूता, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, को आनंदपुर साहिब पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया।

    घर से नाराज होकर गई महिला व उसका बच्चा चंडीगढ़ से बरामद

    घर से नाराज होकर एक महिला बच्चे को लेकर बिना बताए कहीं चली गई। स्वजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने राजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद महिला व उसके बच्चे को चंडीगढ़ से बरामद किया गया।

    एसएसपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना राजपुर में तहरीर दी कि उनकी बहू घरवालों से नाराज होकर अपने तीन साल के बेटे के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने पर उसकी कहीं पता नहीं लग रहा है।

    प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष राजपुर शैंकी कुमार को महिला व बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने महिला व बच्चे की फोटो को विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों व इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए महिला की तलाश शुरू की।

    पुलिस टीम को महिला के चंडीगढ़ में होने के संबंध में जानकारी मिली। एक टीम को तुरंत चंडीगढ रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।