यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dehradun News: धरने पर बैठे एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2018 बैच के छात्र, फीस बढ़ोतरी पर जताया विरोध
Dehradun News एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2018 बैच के छात्र कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उक्त ...और पढ़ें

टीम जागरण, देहरादून: Dehradun News: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2018 बैच के छात्र कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कॉलेज प्रशासन व पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। उक्त छात्र फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।
सोमवार को छात्रों ने फीस बढ़ोतरी पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों का कहना था कि उनका कोर्स समाप्ति की ओर है और अब बस इंटर्नशिप बचती है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने एकाएक फीस बढ़ा दी है। उन्हें पांच साल का अतिरिक्त शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है। जो कुल तकरीबन 37 लाख तक बनता है।
कहा कि किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम दे पाना मुमकिन नहीं है। शुल्क न दे पाने की स्थिति में कॉलेज प्रशासन उन्हें इंटर्नशिप न करवाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने प्राचार्य व अन्य लोगों के सामने अपनी समस्या रखी लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
इधर कॉलेज प्रशासन के अनुसार शुल्क संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। कोर्ट से निर्णय होने के बाद ही फीस बढ़ाई गई। छात्रों को विकल्प दिया गया है कि वह छह किश्त में पैसा जमा कर दें, जिसके वह पोस्ट डेटेड चेक दे सकते हैं। इसके अलावा वह कोर्ट जा सकते हैं।
