देहरादून के चारखोला में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से हड़कंप
देहरादून के चोरखाला इलाके में 55 वर्षीय सलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे हत्या की आशंका ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर के चोरखाला इलाके में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र 55 साल और नाम सलीम बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम अपने घर पर अकेला ही रहता था।
मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान भी पाया गया है। उसका झोपड़ी की तरह कच्चा घर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सलीम नशे का आदी था 1998 से अलग रह रहा था।
मौके पर पाया गया है कि उसका खाना बिस्तर पर रखा था। प्रॉपर्टी का झगड़ा नहीं था। सलीम पेंटर का काम करता था।
यह भी पढ़ें- देहरादून में खौफनाक वारदात, शराब के लिए बेटे ने चाकू गोदकर की पिता की हत्या
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में टनकपुर से देहरादून जा रही एक्सप्रेस के आगे आए दो युवक, बनगवां के जोगिंदर व हरि सिंह की मौत