विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में टनकपुर से देहरादून जा रही एक्सप्रेस के आगे आए दो युवक, बनगवां के जोगिंदर व हरि सिंह की मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:23 AM (IST)

टनकपुर से देहरादून जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से खटीमा-मझोला रेल ट्रैक पर दो युवकों की मौत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो की मौत।

  2. खटीमा-मझोला रेल ट्रैक पर हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, मझोला। टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन की चपेट में आने से खटीमा-मझोला रेल ट्रैक के बीच दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक छा गया। बार्डर के पास का मामला होने की वजह से उत्तराखंड पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेने के साथ ही हादसे की जांच करना शुरू कर दी। हादसे की वजह से टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा।

शनिवार रात करीब 8:20 बजे ट्रेन संख्या 15020 गेट संख्या 14/15 के समीप पहुंची। इस दौरान बनगवा निवासी 30 वर्षीय जोगिंदर सिंह और 40 वर्षीय हरि सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन से हादसा होने की वजह से ट्रेन को करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रोकना पड़ा।

उत्तराखंड जिले के खटीमा कोतवाल कमल कुमार लुंठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक केसी आर्य, चौकी प्रभारी किशोर पंत और उप निरीक्षक भवन चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस व जीआरपी जानकारी जुटा रही है कि दोनों युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचे, जिससे ट्रेन की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत की हनी और हंसी सिंह का 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज, झारखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।