देहरादून जमीन धोखाधड़ी: जमीन के असली मालिक की जगह दूसरे को खड़ा करके करा ली रजिस्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, संजय त्यागी और परविंदर कुमार को गिरफ्तार किया है।
-1795510754777_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर असली जमीन मालिक के स्थान पर किसी और को खड़ा कर दिया व पीड़ित की पत्नी के पक्ष में झूठी रजिस्ट्री कर करोड़ो रुपये हड़प लिए।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि इस मामले में 14 सितंबर को सहस्रधारा रोड निवासी पीड़ित करन शर्मा ने राजपुर पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपित संजय त्यागी समेत अन्य लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से फर्जी दस्वतावेज़ तैयार किए और असली भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के समय खड़ा कर दिया व पीड़ित की पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराकर जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम धोखाधड़ी से ली गई।
बाद में धोखाधड़ी का पता चला तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस माँगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जाँच की।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपित संजय त्यागी निवासी महादेव अपार्टमेंट, गैस गोदाम थाना राजपुर और परविंदर कुमार निवासी राजेश्वर नगर, सहस्त्रधारा रोड को आईटी पार्क पिछले गेट धारण रोड से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी लिए भी संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।