विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के विकास नगर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

By Rajesh PanwarEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 02:07 PM (IST)

विकास नगर के मलूका वाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

HighLights

  1. विकास नगर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की आत्महत्या।

  2. इमरान नामक युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

  3. परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताया, जांच जारी।

जासं, विकास नगर (देहरादून)। कोतवाली विकास नगर अंतर्गत मलूका वाला में एक युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कह रहे हैं।

मरने वाला इमरान पुत्र रमजान निवासी शिवपुरी डाक पत्थर है। पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।