देहरादून में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा एक्शन, केएफसी और पांच बार-क्लब सील
देहरादून के राजपुर रोड पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर केएफसी, डियाब्लो समेत छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड पर संचालित पांच बड़े बार-रेस्तरां, क्लब, जबकि एक रेस्तरां को सील कर दिया गया।
बुधवार को यह कार्रवाई उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यवर्णीय मानकों के उल्लंघन पर की। इस कार्रवाई से राजपुर रोड पर संचालित तमाम बार, क्लब और रेस्तराओं में हड़कंप की स्थिति रही।
ऊर्जा निगम ने सभी छह प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटे
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी के अनुसार यह कार्रवाई जिला प्रशासन की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई से पहले ऊर्जा निगम ने सभी छह प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे।
मोजो और लेविल वन बार एवं क्लब संचालकों ने कार्रवाई से पहले ही अपने प्रतिष्ठानों पर ताला लगा दिया था। इससे विभाग को सीलिंग की कार्रवाई पूरी करने में आसानी हुई।
क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। मानकों के पालन और उनकी निगरानी के लिए बोर्ड सहमति पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने साफ किया कि पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कार्रवाई में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह रावत, विज्ञानी अधिकारी एसएस चौहान, दीपेंद्र भट्ट, गंगा भट्ट, रचित नेगी आदि शामिल रहे।
ये छह प्रतिष्ठान किए गए सील
- मोजो रेस्ट्रो बार एंड पार्टी लाउंज
- लाइफस्टाइल (एलवियो)
- लेविल वन रेस्टोरेंट
- केएफसी (KFC) रेस्तरां
- एस-4, इंस्ट्रूमेंटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
- डियाब्लो रेस्टोरेंट एंड बार
यह भी पढ़ें- AQI कैसे करता है काम, सरकारी आंकड़ों और मोबाइल एप के आंकड़ों में क्यों होता है अंतर? जानें सबकुछ