विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AQI कैसे करता है काम, सरकारी आंकड़ों और मोबाइल एप के आंकड़ों में क्यों होता है अंतर; जानें सबकुछ

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:51 PM (IST)

यह लेख मोबाइल ऐप्स और सरकारी आंकड़ों में AQI रीडिंग के अंतर पर प्रकाश डालता है, जिसमें बताया गया है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भिन्नता क्यों दिखती है।

हवा की गुणवत्ता जानने के लिए AQI कितना भरोसेमंद है। (फोटो-AI जेनरेटेड)

हवा की गुणवत्ता जानने के लिए AQI कितना भरोसेमंद है। (फोटो-AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. मोबाइल ऐप्स और सरकारी AQI रीडिंग में अंतर क्यों।

  2. भिन्न मॉनिटरिंग स्टेशन और डेटा स्रोत हैं मुख्य कारण।

  3. सरकारी प्रदूषण बोर्ड का डेटा सबसे विश्वसनीय होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हवा की गुणवत्ता जांचने के लिए आजकल लोग मोबाइल एप्स और वेबसाइट्स का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक ही शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अलग-अलग दिखाई देता है।

हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में एक मोबाइल एप ने AQI का स्तर 300 से ऊपर दिखाया, जबकि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सरकारी आंकड़े इससे काफी अलग थे।

इस अंतर के सामने आने के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। ऐसे में आम लोगों को मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि प्रदूषण के सटीक स्तर के लिए किस रीडिंग पर भरोसा किया जाए।

AQI रीडिंग क्या है? क्या यह कुल प्रदूषण का आंकड़ा है?

AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा में मौजूद कुल प्रदूषण का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह हवा में घुले प्रमुख प्रदूषण फैलाने वाले कणों और गैसों के स्तर को दर्शाने वाला एक स्कोर है।

भारत में AQI की गणना मुख्य रूप से PM2.5, PM10, ओजोन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषकों के आधार पर की जाती है।

एक ही शहर में अलग-अलग एप अलग AQI क्यों दिखाते हैं?

अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर AQI के आंकड़ों में अंतर होने के पीछे कई तकनीकी कारण होते हैं। जैसे अलग अलग एप्प और वेबसाइट्स अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशन, निजी सेंसर या कंप्यूटर मॉडल से डेटा जुटाते हैं। उनकी लोकेशन, आंकड़े अपडेट करने का समय और औसत निकालने का तरीका भी अलग हो सकता है।

कोई एप किसी खास इलाके के स्टेशन का डेटा दिखा सकता है, जबकि दूसरा पूरे शहर या मॉडल आधारित
अनुमान बता सकता है। कई बार किसी गड़बड़ी या डेटा ट्रांसमिशन की समस्या से भी रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

सरकारी और मोबइल एप की रीडिंग अलग तो किस पर करें भरोसा?

यदि सरकारी आंकड़ों और मोबाइल एप की रीडिंग में अंतर दिख रहा हो, तो सबसे पहले डेटा के स्रोत, मॉनिटरिंग स्टेशन की सटीक लोकेशन और डेटा अपडेट होने के समय की जांच करनी चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, सरकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किया जाने वाला डेटा सबसे महत्वपूर्ण और आधिकारिक आधार माना जाता है।

AQI के पैमाने से कैसे तय करें कि बाहर निकलना सुरक्षित है या नहीं?

भारत के राष्ट्रीय AQI पैमाने को छह श्रेणियों में बांटा गया है, जिससे हवा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

AQI रेंज श्रेणी सेहत पर असर
0 - 50 अच्छी (Good) हवा स्वच्छ है, बाहर निकलना पूरी तरह सुरक्षित।
51 - 100 संतोषजनक (Satisfactory) संवेदनशील लोगों को मामूली असुविधा हो सकती है।
101 - 200 मध्यम (Moderate) सांस या हृदय रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत।
201 - 300 खराब (Poor) लंबे समय तक बाहर रहने पर सांस लेने में तकलीफ।
301 - 400 बहुत खराब (Very Poor) लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा।
401 - 500 गंभीर (Severe) स्वस्थ लोगों पर भी बुरा असर, बाहर निकलने से बचें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर सांसों पर संकट, एक ही दिन में 30 अंक बढ़ा एक्यूआई, मौसम विभाग का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।