देहरादून में जाम का झाम, 40 मिनट में तय हो रहा 10 मिनट का सफर... इन पॉश कालोनियोंं के लिए बना सिरदर्द
देहरादून की जीएमएस रोड और आसपास की पॉश कॉलोनियों में जाम की समस्या विकराल हो गई है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में जाम का जंजाल आमजन से लेकर पॉश कालोनियोंं के नागरिकों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
पॉश कालोनियोंं के नागरिकोंं को घर से बाहर निकलते ही जाम से जूझना पड़ रहा है। मुख्य चौराहोंं पर यातायात व्यवस्था बेहतर नहीं होने परेशानी कई गुणा बढ़ रही है। पूरे दिन सड़क पर जाम में वाहन रेंगते रहते हैं।
शहर की प्रसिद्ध जीएमएस रोड पर जाम के हालात से पॉश कालोनियोंं में रहने वाले नागरिक परेशान है। सुबह से शाम तक सड़क पर जाम लगा रहता है। चौक-चौराहोंं पर यातायात संचालन के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से जाम के हालात बन रहते हैं।
यातायात संचालन के पुख्ता इंतजाम नहीं
खासकर, वीकेंड पर सैलानियों की बड़ी संख्या में आमद होते ही स्थिति बद से बदतर हो जाती है। वर्तमान में जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास लालबत्ती से शिमला बाइपास तक आये दिन जाम से पॉश कालोनी में निवासरत लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
जाम के कारण 10 मिनट के सफर में 40 मिनट का समय लग रहा है। दरअसल, जीएमएस रोड पर शहर की प्रतिष्ठित पॉश कालोनी स्थित है। मधु विहार, शैलोक कालोनी चमन विहार फेज-1 व 2, हिमज्योति एन्क्लेव, मयूर विहार, ज्वेल रेजिडेंसी, केशव विहार , इंजीनियर्स एन्क्लेव, आराधना गार्डन, सीमाद्वार, लोकप्रिया व अन्य रिहायशी कालोनियों में करीब 62 हजार आबादी की बसावट हैं।
कालोनियोंं सरकारी नौकारी, शिक्षक, बिजनेस व अन्य नौकरी-पेश से जुड़े लोग निवास करते हैं। वहीं विकासनगर व सेलाकुई की ओर से आने वाले वाहन शिमला बाइपास व जीएमएस रोड होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं। ऐसे में हर रोज सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं।
अलका डेरी चौक बना जाम का जंक्शन
जीएमएस रोड पर अलका डेरी चौक जाम का जंक्शन बना हुआ है। प्रतिदिन कई हजार वाहनोंं के गुजरने से यहां पर हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। यहां पर एक होमगार्ड के कंधों पर पूरी यातायात व्यवस्था संचालित हो रही है।
चारोंं दिशाओं से आने वाले वाहनोंं के जमावड़े से सड़क पर यात्रियोंं की सांसें फूली रहती है। पॉश कालोनी में रहने वाले लोग लंबे समय से चौक पर सिग्नल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
चक्की टोला पर फंस रहे वाहन
चक्की टोला पर सुबह से शाम तक जाम लग है। सीमाद्वार, शिमला बाइपास , निरंजनपुर मंडी की ओर आने-जाने वाले वाहन अक्सर यहां जाम में फंसे रहते हैं।
सड़क की कम चौड़ाई व अतिक्रमण के कारण जाम से रेंग-रेंग कर वाहन जाम से निकलते हैं। अक्सर, सीमाद्वार की ओर से आने वाले वाहनोंं के कारण कई बार एक किलोमीटर लंबा जाम तक लग जाता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की राजधानी को जाम से मिलेगी निजात, 5.36 करोड़ से बनेगा दो लेन पुल
यह भी पढ़ें- मनसा देवी फाटक बंद न होने से ऋषिकेश में रोकनी पड़ी ट्रेन, लंबे ट्रैफिक जाम से यात्री परेशान, ट्रैफिक पुलिस नदारद
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।