विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 83 में से 15 खाद्य पदार्थ फेल

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:45 AM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने देहरादून में दीपावली से पहले मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया। ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली समेत त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। रविवार को रायपुर चौक और महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

इस दौरान खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से 83 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई, जिनमें 15 निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विभाग ने संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने मिठाइयों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी। जांच में सामने आई कमियों पर कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और खाद्य सामग्री के उचित भंडारण के निर्देश दिए गए।

वहीं, संदेह के आधार पर तीन प्रतिष्ठानों से विधिक नमूने भी लिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में गोपाल स्वीट्स से मावा, न्यू लकी स्वीट्स से मावा बर्फी और कृष्णा स्वीट्स शाप से प्लेन बर्फी का नमूना लिया गया।

तीनों नमूनों को राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने बताया कि मिठाई विक्रेताओं को खुली मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य किया गया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। त्योहारों के दौरान निरीक्षण और नमूना जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून के लालतप्पड़ में बस-एसयूवी भिड़ंत: कार चालक की मौत, दो घायल NHAI पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- देहरादून की सड़कों पर रफ्तार का रोमांच, रैली में नौ साल की बच्ची भी शामिल... 26 लाख की सुपर बाइक रही खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।