विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून की सड़कों पर रफ्तार का रोमांच, रैली में नौ साल की बच्ची भी शामिल... 26 लाख की सुपर बाइक रही खास

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:55 AM (IST)

देहरादून में विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल के तहत रविवार को सुपर बाइकों की रोमांचक रैली का आयोजन किया गया।

HighLights

  1. विरासत फेस्टिवल में सुपर बाइकों की रोमांचक रैली

  2. नौ साल से 45 वर्ष तक के राइडरों ने लिया भाग

  3. 26 लाख रुपये की सुपर बाइक बनी आकर्षण

जागरण संवाददाता, देहरादून। विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल में रविवार को सुपर बाइकों की रफ्तार और दमदार इंजन का रोमांच देखने को मिला। चमचमाती बाइकों पर सवार राइडरों के काफिले ने शहर की सड़कों पर लोगों का ध्यान खींचा।

रैली की खासियत रही कि इसमें नौ साल की बच्ची से लेकर 45 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं, करीब 26 लाख रुपये कीमत वाली सुपर बाइक आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

500 सीसी से लेकर 1000 सीसी तक की सुपर बाइक

रीच संस्था की ओर से आयोजित रैली को सुबह 11 बजे नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यहां से राइडरों का काफिला गढ़ी कैंट होते हुए दिलाराम चौक और मसूरी डायवर्जन पहुंचा। निर्धारित मार्ग से होते हुए रैली वापस हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में 500 सीसी से लेकर 1000 सीसी तक की सुपर बाइक शामिल हुईं। आयोजन के लिए 500 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइकों का ही पंजीकरण किया गया था।

निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरने के कारण 500 सीसी से कम क्षमता वाली दो बाइकों को पंजीकरण नहीं मिल सका। वहीं शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।