देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: ये 26 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीटों पर मतदान से फैसला
देहरादून में जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें 26 सदस्य निर्विरोध चुने गए और चार सीटों पर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। जिला योजना समिति (डीपीसी) सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान और महापौर सौरभ थपलियाल ने सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी।
इस दौरान जनपद के संतुलित विकास के लिए ठोस योजनाएं तैयार करने और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। जिला योजना समिति के चुनाव में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचन के साथ कुछ सीटों पर मतदान भी हुआ।
जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी 10 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों और नगर निगम देहरादून की सभी 15 सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए। विकासनगर, हरबर्टपुर और सेलाकुई के संयुक्त प्रादेशिक क्षेत्र की एक सीट पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
वहीं, नगर निगम ऋषिकेश की दो सीटों व नगर पालिका परिषद डोईवाला और मसूरी की एक-एक सीट पर मतदान के बाद सदस्य निर्वाचित हुए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद के संतुलित विकास में जिला योजना समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम देहरादून की सभी 15 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य बिना किसी भेदभाव के नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह और जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
इन सदस्यों को मिले निर्विरोध निर्वाचन पर प्रमाण पत्र
नगर निगम देहरादून से रविंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह कठैत, नंदिनी शर्मा, संतोख नागपाल, वैभव अग्रवाल, सतीश कश्यप, विमल चंद उनियाल, कपिल धर, आलोक कुमार, संजीत बंसल, पूजा नेगी, अमिता सिंह, मीनाक्षी मौर्या, प्रवीन सिंह नेगी और अशोक डोबरियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिला पंचायत क्षेत्र से अमिता राज, खुशबू गुरुंग, गोविंद सिंह, दीवान सिंह, पिंकी रोहिला, रश्मि देवी, विजयलक्ष्मी, विनिता रतूड़ी, संजय किशोर और हुकम चंद्र निर्विरोध चुने गए। विकासनगर, सेलाकुई और हरबर्टपुर के संयुक्त क्षेत्र से एल. शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इन्हें मिली मतदान से जीत
नगर निगम ऋषिकेश से राजेंद्र सिंह बिष्ट और संध्या बिष्ट, डोईवाला से रियायत अली व मसूरी से पवन भलवाल ने मतदान के बाद जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें- देहरादून में दीपावली पर सिर्फ इन जगहों पर ही लगेगा पटाखा बाजार, अन्य जगहों पर बिक्री के लिए शर्तों का करना होगा पालन
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मतदाता सूची में बड़ी गिरावट, देहरादून के राजपुर रोड में बदरीनाथ-केदारनाथ से भी कम वोटर
