देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: इन 10 जिला पंचायत सदस्यों की निर्विरोध जीत तय, नगर निगम में 16 अक्टूबर को मतदान
जिला योजना समिति के चुनाव में 10 जिला पंचायत सदस्यों की निर्विरोध जीत तय हो गई है, क्योंकि प्रत्येक सीट ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। जिला योजना समिति(डीपीसी) के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों का निर्विरोध विजय तय हो गई है। जिला पंचायत की निर्धारित 10 सीटों पर एक-एक नामांकन दाखिल किए गए हैं। ऐसे में चुनाव नौबित खत्म हो गई है।
वहीं, नगर निगम देहरादून की 15 सदस्य सीटों पर 18 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन-पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 16 अक्टूबर को मतदान होगा। सोमवार को जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए जिला पंचायत सदस्याें व नगर निगम पार्षदों की ओर से नामांकन-पत्र दाखिल किए गए।
पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सभागार और पार्षदों ने नगर निगम में अपने-अपने नामांकन-पत्र जमा किए। वहीं, जिला पंचायत में निर्धारित 10 सदस्य सीटों पर दावेदारों की ओर से एक-एक नामांकन दाखिल किए गए ऐसे में मतदान की संभावनाएं खत्म हो गई है।
इन सदस्यों की जीत तय
ऐसे में हुकूम चंद, गाेविंद सिंह, खुशबू गुरुंग, पिंकी रोहिला, विनीता खतूड़ी, संजय किशोर, अमिता राज, रश्मिी देवी, विजयलक्ष्मी व दीवान सिंह की विजय तय है। वहीं, नगर निगम में निर्धारित 15 सदस्य पदों पर 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
मंगलवार को नामांकन-पत्रों की जांच की जांच होगी, जबकि 14 अक्टूबर को नाम वापसी और 16 अक्टूबर को मतदान के बाद अपराह्न तीन बजे से मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा होगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून के विकास नगर में धर्मावाला चौक पर बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा, बड़ा हादसा टला
यह भी पढ़ें- देहरादून में 157 साल पुरानी रामलीला परंपरा, लाला जमुनादास ने रखी थी नींव
