देहरादून के विकास नगर में धर्मावाला चौक पर बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा, बड़ा हादसा टला
देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मावाला चौक में एक ट्रक अनियंत्रित होकर साइबर कैफे में जा घुसा। दुकान बुरी तरह ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, विकास नगर (देहरादून)। देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर धर्मावाला चौक में मंगलवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर साइबर कैफे की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के दौरान दुकान में मौजूद जितेश को मामूली चोटें आईं। वहीं, ट्रक चालक सुरक्षित रहा। हादसे की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर का ट्रक (एचआर 61 एफ 6060) सहारनपुर की ओर से आ रहा था। धर्मावाला चौक पर पहुंचने के दौरान चालक आसिफ ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे स्थित साइबर कैफे की दुकान में जा घुसा।
हादसे के समय दुकान में मौजूद जितेश भी इसकी चपेट में आ गया। ट्रक चालक आसिफ (26) पुत्र शौकीन, निवासी ग्राम इस्लामपुर बैसानी, थाना भवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) सुरक्षित रहा।
यह भी पढ़ें- देहरादून के विकास नगर में कोलतार हाटमिक्स प्लांट के खिलाफ हाई कोर्ट में सुनवाई, एए कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी
