देहरादून की शांत वादियों में रिश्तों का खून, राजपुर में बेटे ने की पिता की हत्या... रायपुर में मामा ने भांजे को मारा
देहरादून में राजपुर और रायपुर क्षेत्रों में रिश्तों के कत्ल के दो आरोपितों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
राजपुर में बेटे ने शराब के लिए पिता की हत्या की
रायपुर में मामा ने संपत्ति विवाद में भांजे को मार डाला
पुलिस ने दोनों आरोपितों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा
जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर व रायपुर क्षेत्राें में रिश्तों का कत्ल करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर में बेटे ने शराब के लिए पिता जबकि रायपुर क्षेत्र में संपति विवाद में भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार को राजपुर व रायपुर क्षेत्र में हत्या की दो घटनाएं सामने आई थी।
बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा
पुलिस को सूचना मिली कि चालांग कुल्हान निवासी नितिन राणा ने अपने पिता मदन राणा उम्र 62 वर्ष को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया है। थाना प्रभारी राजपुर पीडी भट्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे व घायल मदन राणा को एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने तत्काल आरोपित नितिन राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदि है तथा उसका अपने स्वजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
सोमवार को नशे में उसकी पिता मदन सिंह राणा से बहस हो गई। गुस्से में आरोपित ने घर के किचन में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
दीवार के विवाद में भांजे का खुखरी से की हत्या
एसएसपी ने बताया कि तरला अधोईवाला में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोपित नितिन कुमार उसके स्वजनों ने अपने भांजे गौरव पर खुखरी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। निजी वाहन से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
घटना में अन्य घायल रोहित उर्फ भोली तथा कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस मामले में रायपुर निवासी करण कुमार की तहरीर पर नितिन कुमार, नितिन के बेटे रोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपित नितिन कुमार, रोहित कुमार तथा कविता पत्नी नितिन को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में नितिन कुमार ने बताया कि उनकी माता जी की मृत्यु के बाद उनके अधोईवाला स्थित घर में एक कमरा उनकी बहन गुड्डी को दिया गया था, जिस कारण उनका अपनी बहन व भांजे गौरव से विवाद चल रहा था।
09 नवंबर को उनकी बहन के पुत्र गौरव तथा मटरू, भोली व कमला से उनका फिर से विवाद हो गया, इस दौरान आवेश में आकर उसने और उसके पुत्र रोहित तथा स्वजनों ने गौरव व उसके साथियों पर घर में रखे चाकू व खुखरी से हमला कर दिया, जिसमें गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।