विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जानकी दास हत्याकांड: पहली सुनवाई में डीएसपी समेत तीन गवाह गैरहाजिर, कोर्ट ने जारी किए जमानती वारंट

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:38 PM (IST)

सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास हत्याकांड का मुकदमा जिला अदालत में शुरू हुआ। पहली सुनवाई पर डीएसपी लक्ष्य पांडेय सहित तीन गवाह गैरहाजिर रहे।

जानकी दास हत्याकांड। सांकेतिक फोटो

जानकी दास हत्याकांड। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. जानकी दास हत्याकांड का मुकदमा जिला अदालत में शुरू।

  2. डीएसपी लक्ष्य पांडेय सहित तीन गवाह गैरहाजिर रहे।

  3. अदालत ने तीनों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में मंगलवार से जिला अदालत में मुक़दमा शुरू हुआ। हालांकि, पहली ही सुनवाई पर डीएसपी लक्ष्य पांडेय समेत तीन गवाह गैरहाजिर रहे। ऐसे में अदालत ने तीनों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।

पिछले महीने अदालत ने नौ आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। तब कोर्ट ने गवाही देने के लिए डीएसपी लक्षय पांडेय, डा. सचिन कुमार और कैमिस्ट के मालिक हिमांशु को समन भेजे थे। इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब 21 नवंबर को दोबारा सुनवाई होगी और कोर्ट ने तीनों गवाहों को फिर से समन भेज दिए हैं।

यह है मामला

13 जून को सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट में दिनदहाड़े दो हमलावरों ने कैशियर जानकी दास की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने शूटरों समेत इस मामले में नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस जांच में पता चला था कि विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की साजिश रची थी, हालांकि शूटरों ने गलती से किसी और की हत्या कर दी, जबकि उनके निशाने पर कोई और थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।