Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun Dogs Attack Case: नोटिस के बाद नगर निगम पहुंचा कुत्तों का मालिक, बोला - 'इन्‍हें आप ही रखो और नसबंदी करालो'

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 06:53 PM (IST)

    देहरादून के जाखन में रॉटवीलर कुत्ते द्वारा बुजुर्ग महिला पर हमले के बाद नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने कुत्ते के मालिक को नोटिस जारी कर नसबंदी और टीकाकरण प्रमाण पत्र मांगा है। मालिक के निगम पहुंचने पर कर्मचारियों से बहस हुई। निगम ने शुक्रवार तक प्रक्रिया पूरी करने की चेतावनी दी है अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कुत्ते फिलहाल सहारनपुर में हैं।

    Hero Image
    नगर निगम के नोटिस के बाद नगर निगम पहुंचा कुत्तों का मालिक। जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, देहरादून। जाखन में बुजुर्ग महिला पर राटवीलर कुत्ते के जानलेवा हमले के मामले में कुत्तों के मालिक को बुधवार को नोटिस तामील हुआ। जिस पर कुत्तों का मालिक नदीम नगर निगम पहुंचा और कर्मचारियों से पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान नदीम की कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नसंबदी और टीकाकरण प्रमाण पत्र मांगे जाने पर उसने निगम कर्मियों को कहा कि दोनों कुत्ते आप ही रख लो और नसबंदी करा लो। जिस पर निगम कर्मियों ने उसे शुक्रवार तक नसबंदी व टीकाकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

    बीते रविवार को जाखन क्षेत्र में दो राटवीलर कुत्तों ने सुबह-सुबह मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। हालांकि, उसके अगले दिन सोमवार को नगर निगम की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची, लेकिन खाली हाथ लौट गई थी।

    तब घर पर न तो मालिक था और न ही कुत्ते और नगर निगम की टीम लौट गई। इसके बाद बुधवार को निगम की टीम दोबारा उक्त व्यक्ति के घर पहुंची और नोटिस चस्पा कर आ गई। नोटिस में नगर निगम से कुत्तों का लाइसेंस न लिए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मालिक को तीन दिन के भीतर कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया।

    अब उक्त नोटिस के बाद कुत्तों का केयरटेकर/मालिक नदीम नगर निगम पहुंचा। यहां उसने पंजीकरण कराने की बात कही, जिस पर निगम कर्मियों ने उसे नसबंदी और टीकाकरण कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा तो वह उल्टा दोनों कुत्ते निगम को देने की बात कहने लगा।

    निगम की ओर से सख्त लहजे में उसे शुक्रवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है। नदीम ने बताया कि कुत्ते फिलहाल सहारनपुर जिले में किसी परिचित के घर पर रखे गए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner