विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deharadun DM सविन बंसल ने दिव्यांग युवती के चेहरे पर लौटाई मुस्कान; औचक निरीक्षण में फरियादी ने बताई थी पीड़ा

Published: Wed, 11 Sep 2024 08:17 AM (IST)

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के एक औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों से पूछा था आने का कारण। ...और पढ़ें

देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल बातचीत करते हुए।
देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल बातचीत करते हुए।

HighLights

  1. डीएम के औचक निरीक्षण के बाद युवती को मिली आठ माह की पेंशन
  2. दिव्यांग पेंशन के रूप में 12 हजार रुपये हुए जारी

जागरण संवाददाता, देहरादून। बेशक सरकार और उसके हर एक अंग का मुख्य काम नागरिकों की सेवा करना ही है। बावजूद इसके तमाम सरकारी कार्मिक जनता का काम इस भावना से करते हैं, जैसे उन पर एहसान कर रहे हों। खासकर कमजोर तबके के व्यक्तियों के साथ कार्मिकों का रवैया अच्छा नहीं रहता है।

हालांकि, नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी तैनाती के बाद से ही जानता की सुविधाओं पर प्राथमिकता पर रखकर काम कर रहे हैं और समाज कल्याण विभाग में उनके औचक निरीक्षण के दौरान भी तब इस बात को देखा गया, जब उन्होंने कार्यालय में आए फरियादियों से रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी।

आठ माह से परेशान थी दिव्यांग युवती

इसका त्वरित असर यह भी हुआ कि जिस दिव्यांग युवती को 08 माह से पेंशन नहीं मिल पा रही थी, उसे एक झटके में एकमुश्त पेंशन की राशि मिल गई। दरअसल, समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में रायपुर ब्लॉक के भगत सिंह कालोनी निवासी इजाजुद्दीन ने जिलाधिकारी को बताया कि उनकी दिव्यांग पुत्री फरहाना की भरण-पोषण पेंशन 08 माह से नहीं मिल पा रही है। इस व्यथा को समझते हुए जिलाधिकारी ने पेंशन की समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए थे।

पोर्टल पर बंद हो चुकी थी

पता चला कि भरण-पोषण पेंशन फरहाना के 18 वर्ष की उम्र पार करते ही पोर्टल से स्वतः बंद हो गई थी। अब कार्मिकों को इस पेंशन को दिव्यांग पेंशन के रूप में परिवर्तित करना था, लेकिन कार्मिकों ने इसकी जहमत नहीं उठाई और युवती के पिता भी एडियां घिसते रहे।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: आज बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, दून समेत सात जिलों में होगी तेज बरसात

ये भी पढ़ेंः NH-74 Scam: पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह सहित आठ आरोपियों के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोप पत्र

डीएम के संज्ञान में था मामला, तब जारी हुए रुपये

खैर, जब मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में था तो कार्मिकों को भी अपनी मूल जिम्मेदारी का एहसास हो गया और फरहाना के खाते में 08 माह की दिव्यांग पेंशन के रूप में 12 हजार रुपए जारी कर दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि इस तरह के प्रकरणों का निस्तारण ब्लाक स्तर के कार्यालय से ही किया जाए।