विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर रसोई गैस की नहीं होगी किल्लत, देहरादून में 20 हजार सिलिंडरों का बैकलॉग... आपूर्ति विभाग ने बनाया प्लान

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:20 AM (IST)

दीपावली पर देहरादून में रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, जिला आपूर्ति विभाग ने निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। कालाबाजारी ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपावली पर रसोई गैस की नहीं होगी किल्लत, कालाबाजारी रोकने को टीमें गठित
- बुकिंग के 24 घंटे में सिलिंडर डिलीवरी के निर्देश, अतिरिक्त खेप बढ़ाने के साथ देर तक चलेंगे बाटलिंग प्लांट
- जिले में 70 गैस एजेंसियों से जुड़े हैं 7.8 लाख घरेलू और 16 हजार कमर्शियल उपभोक्ता

जागरण संवाददाता, देहरादून। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर घरों में पकवानों और मिठाइयों की खुशबू बरकरार रहेगी। त्योहारी सीजन में रसोई गैस की किल्लत न हो, इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने अभी से कमर कस ली है।

विभाग ने तेल कंपनियों को गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, अतिरिक्त सिलिंडर उपलब्ध कराने और बाटलिंग प्लांट को देर तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए तहसीलवार निगरानी टीमें गठित की गई हैं।

जनपद में इंडेन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 70 गैस एजेंसियां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आपूर्ति करती हैं। इनसे करीब 7.8 लाख घरेलू और 16 हजार कमर्शियल उपभोक्ता जुड़े हैं। सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन करीब 15 हजार घरेलू और चार हजार कमर्शियल सिलिंडरों की मांग रहती है।

नवंबर में धनतेरस, छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इन पर्वों पर पारंपरिक मिष्ठान और पकवान बनाने की परंपरा के चलते गैस की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

20 हजार सिलिंडरों का बैकलॉग, 24 घंटे में डिलीवरी के निर्देश

जिले की 70 गैस एजेंसियों पर करीब 20 हजार घरेलू सिलिंडरों का बैकलॉग है। वर्तमान में बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ताओं को दो दिन में सिलिंडर मिल पा रहा है। विभाग ने एजेंसियों को जल्द बैकलॉग खत्म कर बुकिंग के 24 घंटे के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा है।

वहीं, कमर्शियल सिलिंडरों का बैकलॉग शून्य है। अधिकारियों के अनुसार, आइओसीएल के बहादराबाद, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के भगवानपुर और भारत पेट्रोलियम के लंढौरा स्थित बाटलिंग प्लांट को छुट्टियों में भी संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सिलिंडरों की उपलब्धता बनी रहे।

कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर रहेगी नजर

जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान होटल, रेस्तरां और ढाबों में गैस की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर बिचौलिये कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की गतिविधियों में सक्रिय हो जाते हैं।

इस पर अंकुश लगाने के लिए तहसीलवार टीमें गठित की गई हैं। टीमें गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर निगरानी रखेंगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 61000 लोगों को दीपावली से पहले झटका: रसोई गैस के लिए लगा रहे एजेंसी के चक्कर, रुक गई सिलिंडर बुकिंग

यह भी पढ़ें- 90 हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं को झटका! आज ही कर लें यह काम वरना त्‍योहार में नहीं मिलेगा सिलिंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।