61000 लोगों को दीपावली से पहले झटका: रसोई गैस के लिए लगा रहे एजेंसी के चक्कर, रुक गई सिलिंडर बुकिंग
हाथरस में 61 हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग ई-केवाईसी न कराने के कारण रोक दी गई है, जिससे दीपावली से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
हाथरस में 61 हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग रुकी।
ई-केवाईसी न कराने के कारण हुई यह कार्रवाई।
दीपावली से पहले उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी।
योगेश शर्मा, हाथरस। जिले में करीब 61 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने बार-बार कहने के बाद भी ई-केवाईसी कराने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया है। इस लापरवाही का अब उनको खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और उनकी गैस बुकिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। गैस कंपनियों ने कहा है कि ई-केवाईसी कराने में अगर रुचि नहीं है तो वह कमर्शियल गैस ले सकते हैं। दीपावली त्योहार से ठीक पहले गैस की बुकिंग रुक जाने पर अब गैस उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं।
आपूर्ति विभाग ने बीते सितंबर में ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं से स्पष्ट कर दिया था कि अगर वह 30 सितंबर तक बिना ई-केवाईसी नहीं कराएंगे तो उनको गैस नहीं दी जाएगी।
विगत तीन महीने से विभाग और गैस एजेंसियों की ओर से लगातार गैस उपभोक्ताओं को सचेत किया जा रहा है कि वह कनेक्शन की तत्काल प्रभाव की ई-केवाईसी जरूर करा लें वरना अक्टूबर में गैस नहीं मिलेगी। बार-बार अलर्ट करने के बाद भी करीब 61 हजार उपभोक्ताओं के कानों पर जूं नहीं रेंगी। नतीजतन, तीन गैस कंपनियों की एजेंसियों पर उनकी बुकिंग अब रोक दी गई है।
शासन के निर्देश के बाद भी ई-केवाईसी कराने में उपभोक्ता नहीं ले रहे हैं रुचि
शासन ने फर्जी कनेक्शन रोकने और डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में भेजने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर लाभार्थी का आधार सत्यापन कर बायोमीट्रिक से ई-केवाईसी करें। कंपनियों की ओर से कहा गया है कि अब हर गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी करने की सुविधा अनिवार्य कर दी गई है मगर फिर भी लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मगर जब गैस की बुकिंग रोक दी गई तो वह अब चक्कर लगा रहे हैं।
जिले में पीएम उज्जवला योजना के तहत 1 लाख 87 हजार 267 कनेक्शन
जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि तमाम परिवार गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी न होने के कारण महीनों से उधार के गैस सिलेंडर से काम चला रहे हैं। पोरा गांव सिकंदराराऊ की रामा देवी का कहना है कि घर में मेहनत मजदूरी को पुरुष निकल जाते हैं अब ई-केवाईसी भला कौन कराए। जिले में पीएम उज्जवला योजना के तहत 187267 कनेक्शन, सामान्य गैस सिलेंडरों की संख्या 241820 हैं।
यह भी पढ़ें- हाथरस: दूध पीने के बाद चार साल के मासूम मौत, पिता-बड़ा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें- हाथरस में 145 करोड़ से बनेगा बाईपास: 8.2 KM होगा लंबा, इन गांवों को मिलेगी बड़ी राहत
सामान्य गैस सिलेंडरों की संख्या 2 लाख 41 हजार 820 है
इनमें उज्ज्वला योजना के 1.88 हजार गैस उपभोक्ता भी शामिल हैं। जिन तीन गैस कंपनियों उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई हैं। उनमें बीपीसीएल के 31 हजार कनेक्शन, एचपीसीएल के 13 हजार कनेक्शन,ओसीसी कंपनी के 17 हजार कनेक्शन हैं।
