विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दून के आठ साइकिलिस्टों ने पूरी की 600 किमी की बीआरएम राइड स्वाति आले बनीं उत्तराखंड की पहली महिला सुपर रैंडोन्योर

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:00 PM (IST)

देहरादून के आठ साइकिलिस्टों ने 600 किलोमीटर की बीआरएम एंड्योरेंस राइड सफलतापूर्वक पूरी की। इसमें स्वाति आले उत्तराखंड की पहली ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददादाता, देहरादून। जुनून के आगे उम्र और मुश्किलें भी छोटी पड़ गईं। रातभर साइकिल चलाने, लंबी दूरी और कठिन रास्तों की चुनौती के बीच देहरादून के आठ साइक्लिस्टों ने 600 किलोमीटर की बीआरएम (ब्रेवेट डी रैंडोन्योर) एंड्योरेंस राइड निर्धारित समय में पूरी कर ली।

पहाड़ी पैडलर्स की ओर से आयोजित इस राइड में स्वाति आले, निलिख ठाकुर व अभिषेक गुसाईं ने एक कैलेंडर वर्ष में 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की चारों बीआरएम पूरी कर सुपर रैंडोन्योर (एसआर) का खिताब भी हासिल किया।

इनमें स्वाति आले उत्तराखंड की पहली महिला सुपर रैंडोन्योर बनीं। वहीं, रीढ़ और हाथ की सर्जरी के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचे आर्डिनेंस में अधिकारी निखिल ठाकुर का हौसला भी चर्चा में रहा। 14 नवंबर सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई राइड में सात पुरुष और एक महिला साइक्लिस्ट शामिल हुए।

नमन भंडारी ने 35 घंटे 30 मिनट में दूरी पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। दीपक सिंह रावत और अभिषेक गुसाईं ने 35 घंटे 45 मिनट में चुनौती पूरी की। शेष पांच राइडर्स ने भी 40 घंटे की निर्धारित समय-सीमा से पहले लक्ष्य हासिल किया।

फिनिश लाइन पर निखिल ठाकुर के परिवार और साइक्लिंग समुदाय के सदस्यों ने राइडर्स का स्वागत किया। निखिल के परिवार ने केक काटकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। आयोजन का संचालन देव बहादुर और अशोक लिम्बू ने किया। पहाड़ी पैडलर्स की टीम ने पूरी राइड पर नजर रखी।

इन आठ ने पूरी की राइड

नमन भंडारी, दीपक सिंह रावत, अभिषेक गुसाईं, नितिन कुमार, सुधांशु नौटियाल, अपूर्व सकलानी, निखिल ठाकुर और स्वाति आले।

क्या है सुपर रैंडोन्योर का खिताब

पहाड़ी पैडलर्स के संस्थापक अध्यक्ष गजेंद्र रमोला ने बताया कि एक कैलेंडर वर्ष में 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की बीआरएम राइड पूरी करने पर सुपर रैंडोन्योर का खिताब मिलता है। 600 किमी की राइड के लिए 40 घंटे की समय-सीमा निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फलौदा-भूराहेड़ी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज, हादसों पर लगेगी लगाम और जाम से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, पहाड़ की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।