विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्तों के मकड़जाल में दूसरी बीवी और उसके प्रेमी की हत्या, पत्नी की सहेली ने दिया जुर्म में साथ

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 23 Jul 2022 12:10 PM (IST)

Dehradun Crime Recall आरोपित ने अपनी दूसरी पत्‍नी की सहेली का सहारा लिया और बबली व उसके प्रेमी अरमान को ...और पढ़ें

आरोपित मुशीर ने अपनी दूसरी पत्‍नी की सहेली का सहारा लिया
आरोपित मुशीर ने अपनी दूसरी पत्‍नी की सहेली का सहारा लिया

टीम जागरण, देहरादून : Dehradun Crime Recall : प्‍यार के लिए दूसरी शादी की लेकिन उसे धोखा मिला। यह बात पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने दो संगीन अपराधों को अंजाम दिया। उसने अपने पत्‍नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके लिए आरोपित ने अपनी दूसरी पत्‍नी की सहेली का सहारा लिया।

यह घटना 16 नवंबर 2021 को सामने आई थी। लेकिन 20 दिन तक इसकी किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। आरोपित ने जब पत्नी के प्रेमी का कत्‍ल किया तो इसकी काल डिटेल से दोनों हत्याओं का पर्दाफाश हुआ। जिसके पुलिस ने आरोपित व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया। देहरादून जिले में हुई इस घटना ने अवैध संबंधों का सच उजागर किया था। आइए पढ़ते हैं अवैध संबंधों के खौफनाक अंत की कहानी...

  • सहसपुर के शंकरपुर कपड़े की दुकान चलाने वाला मुशीर यहां किराए के मकान में रहता था। उसकी पहली पत्नी सर्फूनिशा को मानसिक रूप से परेशान थी। जिस वजह से मुशीर ने लखीमपुरखीरी यूपी निवासी बबली बानो से दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्‍नी से मुशीर के तीन बच्‍चे हैं।
  • शादी के बाद मुशीर अपनी पहली पत्नी, दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ शंकरपुर में ही एक किराए के मकान में रहने लगा। लेकिन उसके पीछे दूसरी पत्‍नी बबली बानो ने कहीं ओर प्‍यार की पींगे उड़ाने शुरू कर दी। घर के आसपास प्रेशर कुकर ठीक करने के लिए आने वाले युवक अरमान से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
  • मुशीर को इस बात का पता चला तो घर पर खूब झगड़ा हुआ, जिसके बाद पहली पत्नी सर्फूनिशा बच्चों सहित मायके चली गई। वहीं इस बीच मुशीर के दिल में बबली को ठिकाने लगाने का ख्‍याल आया। जिसके लिए उसने बबली की सहेली किरण साहनी से दोस्‍ती कर ली। सर्फूनिशा बच्चों सहित मायके चली गई थी, जिसके बाद बबली को ठिकाने लगाना और भी आसान हो गया था।
  • वहीं बबली बानो के साथ किरण भी कमरे में आने लगी और मुशीर व किरण के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अब प्‍लान के तहत 12 नवंबर 2021 को मुशीर ने शंकरपुर से कमरा खाली कर दिया और मुस्लिम कालोनी गली नंबर 2 टर्नर रोड में किराए पर कमरा ले लिया।
  • 16 नवंबर को जब मुशीर, बबली बानो व किरण तीनों कमरे में थे तो उन्होंने योजना के तहत बबली की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कार में डालकर पिरान कलियार रोड के किनारे झाडिय़ों में फेंक दिया। इस दौरान दोनों ने मिलकर बबली की हत्या का वीडियो भी बनाया। जब कई दिन तक बबली का कहीं पता नहीं लगा तो अरमान ने मुशीर और किरण से उसके बारे में पूछताछ की।
  • दो दिसंबर को मुशीर ने अरमान को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। अरमान किरण के साथ बात करने लगा कि तभी मुशीर ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया और दोनों ने मिलकर चादर से अरमान का गला घोंट दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने उसे प्लास्टिक के कट्टे में डाला और रायवाला स्थित पुराने पुल के नीचे फेंक दिया था।
  • कई दिन तक मामला शांत रहने के बाद दो दिसंबर को आलम ने अपने भांजे अरमान की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस सेलाकुई थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। गुमशुदा के मोबाइल फोन की लोकेशन व काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) हासिल कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए गए।
  • अरमान की अंतिम लोकेशन टर्नर रोड क्लेमेनटाउन क्षेत्र की आई। गुमशुदा की सीडीआर में अंतिम काल संदिग्ध पाई गई, जिसकी जानकारी हासिल की गई तो व्यक्ति ने बताया कि वह शंकरपुर सहसपुर में किराए के मकान पर रहता है। दो दिसंबर को सेलाकुई से एक युवक उसे देहरादून की आइएसबीटी छोडऩे आया था, जिसे वह जानता नहीं है। व्यक्ति ने खुद को लखीमपुर खीरी में होना बताया।
  • पुलिस जब व्यक्ति के बताए पते शंकरपुर सहसपुर पहुंची तो पता लगा कि व्यक्ति ने दो दिसंबर को कमरा खाली किया था। व्यक्ति के नंबर की लोकेशन निकाली गई तो उसकी लोकेशन टर्नर रोड क्षेत्र में आई। फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मुशीर को गिरफ्तार किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।