Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun Crime News: देहरादून में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर लूट, लुटेरे जाते हुए नई कार भी लेकर गए

    Dehradun Crime News देहरादून के पाश क्षेत्र रेसकोर्स में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। लुटेरे घर से लाखों रुपये की नकदी गहने व नई कार भी ले गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

    By Soban singhEdited By: Sunil NegiUpdated: Tue, 29 Nov 2022 12:48 AM (IST)
    Hero Image
    शहर के सबसे पाश एरिया रेसक्रोस में लुटेरों ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर को निशाना बनाया।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: शहर के सबसे पाश एरिया रेसक्रोस में लुटेरों ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के घर को निशाना बनाते हुए वहां से नकदी, गहने व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरे घर पर खड़ी नई कार भी लेकर चले गए। घटना के समय घर पर एक ही व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस लुटेरों का पीछा करते हुए यूपी तक पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह ढाई बजे घर में घुसे थे लुटेरे

    जानकारी के अनुसार, लुटेरे सुबह ढाई बजे रेसकोर्स स्थित रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस सरना के मकान नंबर डी-21 में घुसे। घर के अंदर वह सामान टटोलने लगे। सुबह साढ़े बजे उनके बेटे 60 वर्षीय गुरजिंदर सरना सैर करने के लिए उठे तो देखा कि घर के अंदर लुटेरे घुसे हुए थे। लुटेरों ने उन्हें बंधक बना दिया और लूटपाट की। जाते समय लुटेरे घर से नई कार की चाबी ले गए और कार में बैठकर फरार हो गए।

    लूट से पहले की घर की रेकी

    पुलिस के अनुसार लुटेरों की संख्या तीन थी। वह घर से करीब चार लाख रुपये के गहने, नकदी व अन्य सामान लेकर गए हैं। जिस तरह लुट की घटना को अंजाम दिया गया है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले घर की रेकी की। उन्हें पता था कि घर पर अधिक सदस्य नहीं रहते हैं। इसी हिसाब से वह घर में दाखिल हुए और आसानी से सामान को टटोला।

    घटना के बाद यूपी की तरफ गए हैं लूटेरे

    पुलिस को जब घटना के बारे में जानकारी मिली तो नेहरू कालोनी थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। नेहरू कालोनी थाना के इंचार्ज लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि घर पर रह रहे गुरजिंदर सरना से अधिक पूछताछ नहीं कर पाए क्योंकि वह डरे हुए थे। बदमाशों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि वह लूट की घटना के बाद यूपी की तरफ गए हैं, ऐसे में उनके पीछे पुलिस टीमें लगाई हुई हैं।

    सत्र से एक दिन पहले हुई लूट ने खोली सुरक्षा की पोल

    मंगलवार को शीतकालीन विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ाई हुई है। सुरक्षा के बीच लूट की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। लूट की घटना भी उस जगह हुई है, जहां से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का लगातार आवागमन लगा रहता है। क्षेत्र में कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं, ऐसे में पुलिस गश्त लगी रहती है।