विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Crime News: देहरादून में गहने और नकदी लेकर दुल्हन फरार, साढ़े तीन माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Thu, 13 Oct 2022 12:03 PM (IST)

Dehradun Crime News गहने और नकदी लेकर दुल्हन फरार होने के साढ़े तीन माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। जिस ...और पढ़ें

Dehradun Crime News: पानीपत (हरियाणा) की युवती ने दून के युवक को शादी के नाम पर ठग लिया।
Dehradun Crime News: पानीपत (हरियाणा) की युवती ने दून के युवक को शादी के नाम पर ठग लिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Dehradun Crime News: फिल्म डाली की डोली की लुटेरी दुल्हन की तरह पानीपत (हरियाणा) की युवती ने दून के युवक को शादी के नाम पर ठग लिया। जिस रोज शादी हुई, उसी रात को युवती नकदी और गहने लेकर घर से रफूचक्कर हो गई। इससे भी गंभीर बात यह है कि पुलिस साढ़े तीन माह बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। अब जाकर बुधवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध दुल्हन के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना प्रेमनगर के झाझरा की

घटना प्रेमनगर के झाझरा की है। यहां रहने वाली पूनम देवी ने पुलिस से ठगी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जून 2022 में बेटे आकाश कुमार की शादी कराने के लिए योग्य लड़की की तलाश कर रही थीं। इस बारे में उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले पंडित जयपाल को भी बताया।

  • कुछ रोज बाद जयपाल ने पूनम से कहा कि पानीपत (हरियाणा) में उसका मित्र सुरेंद्र रहता है, जिसके पड़ोस में पिंकी नाम की लड़की रहती है, जोकि अनाथ है
  • । वर्तमान में उसकी देखभाल बहन और बहनोई कर रहे हैं। दोनों पिंकी की शादी करना चाहते हैं।

पिंकी को देहरादून बुलाया

जयपाल ने यह भी कहा था कि शादी का पूरा खर्च वर पक्ष को वहन करना होगा और दान-दहेज भी कुछ नहीं मिलेगा। इस पर पूनम ने हामी भर दी और शादी की बात आगे बढ़ाने को कहा। जयपाल ने पिंकी को देहरादून बुलाया। यहां पिंकी और आकाश की मुलाकात कराई गई।

  • दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया तो 28 जून 2022 को सुद्धोवाला स्थित एक मंदिर में उनकी शादी संपन्न करा दी गई।
  • इसके बाद पूनम अपने बेटे और बहू को लेकर घर आ गईं, जबकि पिंकी के बहन-बहनोई वापस हरियाणा चले गए।

घर से रुपये और गहने लेकर हुई गायब

अगले दिन यानी 29 जून को आकाश और पिंकी की शादी कोर्ट में पंजीकृत कराई जानी थी। इसकी तैयारी कर रात को सभी खाना खाकर सो गए। सुबह पूनम ने कोर्ट चलने के लिए आकाश को जगाया तो पता चला कि पिंकी घर में नहीं है। घर में रखे रुपये और गहने भी गायब थे। मां-बेटे ने पिंकी के नंबर पर फोन किया तो पता चला कि मोबाइल स्विच आफ है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें: Roorkee News: त्योहारी सीजन में रहें सावधान, आनलाइन बुक कराए ब्रांडेड जूते; पार्सल में निकले लकड़ी के गुटके

इस मामले की जांच कर रहे झाझरा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप पंवार का कहना है कि पिंकी की तलाश में वह पानीपत तक होकर आ गए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अब तक उसके भागने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime News: सहारनपुर के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।