विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Crime News: सहारनपुर के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Tue, 11 Oct 2022 08:48 PM (IST)

Uttarakhand Crime News सहारनपुर के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया। बाद में ...और पढ़ें

Uttarakhand Crime News: सहारनपुर के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया।
Uttarakhand Crime News: सहारनपुर के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया।

जागरण संवदादाता, देहरादून: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, एक युवती आइएसबीटी के समीप एक फैक्ट्री में काम करती है।

आरोपित सहारनुपर का रहने वाला

युवती की दोस्ती वहां काम करने वाले दीपक निवासी नवादा रोड, सहारनपुर से हुई। नजदीकी बढ़ी तो दीपक ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। दीपक की मां सुमन लोधा ने भी दोनों की शादी के लिए सहमति जताई।

कमरे में की छेड़छाड़

मां व बेटे की बातों पर युवती ने विश्वास कर लिया और वह दीपक के साथ घूमने-फिरने लगी। एक दिन दीपक कमरे में आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो दीपक ने कहा कि जल्द दोनों शादी करने वाले हैं।

इच्छा के विरुद्ध बनाए संबंध

इसके बाद आरोपित ने युवती की इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। जब युवती ने नाराजगी जताई तो दीपक ने माफी मांग ली और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। साथ ही यह बात किसी से न बताने के लिए कहा।

पता चला कि युवक ने कर ली सगाई

कुछ दिन बाद युवती ने जब शादी की बात की तो दीपक व उसके स्वजन ने टाल दिया। छह फरवरी को दीपक ने कंपनी छोड़ दी, लेकिन दोनों के बीच मेलजोल जारी रहा। 15 अगस्त को युवती को पता चला कि दीपक ने सगाई कर ली है तो फोन पर बात की।

फिर बनाए शारीरिक संबंध

आरोप है कि दीपक ने जातिसूचक शब्द कहे और फोन काट दिया। एक अक्टूबर को दीपक युवती के कमरे में आया और अश्लील फोटो और वीडियो दिखाने लगा। यह वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए फिर शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: देहरादून के विकासनगर में डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर चौकीदार की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

आरोप है कि पांच अक्टूबर को भी युवती के घर पर दीपक, उसकी मां सुमन लोधा व पिता मदन लोधा आए और शादी से इन्कार करते हुए जातिसूचक शब्द कहते हुए चले गए।

इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित दीपक लोधा, उसकी मां सुमन लोधा और पिता मदन लोधा के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: लव मैरिज के बाद दूसरी शादी पर अड़ा, पहली पत्‍नी को बेरहमी से पीटा...धारदार हथियार से किया वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।