यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar Crime: लव मैरिज के बाद दूसरी शादी पर अड़ा, पहली पत्नी को बेरहमी से पीटा...धारदार हथियार से किया वार
Haridwar Crime शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, लंढौरा: Haridwar Crime: एक महिला को उसके पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि महिला पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।
शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे।
अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, जिसका उसकी बहन विरोध कर रही थी। इसी बात के कारण आएदिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था।
दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और धारदार हथियार से भी किया हमला
शनिवार को आरोपित ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है।
यह भी पढ़ें : Rishikesh Crime News: ऋषिकेश में बंद घर में करता था चोरी, कोलकाता जाकर बेचता था सामान; पुलिस ने किया गिरफ्तार
घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रास्ते के झगड़े में चली लाठी-डंडे, क्रास रिपोर्ट
वहीं रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे कई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मामले में निसार उर्फ कल्लू और दूसरे पक्ष के शादाब दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।
यह भी पढ़ें : VIDEO: रुड़की में दो लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, कपड़े भी फाड़े; वीडियो इंटरनेट पर हो रहा है वायरल
निसार की ओर से शादाब, शेरु, कुरबान उर्फ कल्लू, युनुस, नदीम, मोहसिन के खिलाफ जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। जबकि दूसरे पक्ष के शादाब निवासी राजपुर गढ़मीरपुर ने मेहताब, इसरार उर्फ भूरा, मुकीन, कल्लू, तनवीर, शोयब, शहबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।