Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun Crime: पति की मौत के बाद दोस्‍त बना दरिंदा, पत्‍नी को ब्‍लैकमेल कर किया दुष्‍कर्म; 20 लाख रुपये भी ऐंठे

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:06 AM (IST)

    Dehradun Crime महिला के पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का सात साल का बच्चा है। आरोपित महिला के पति का दोस्त है। सितंबर 2020 हार्ट अटैक से पति की मृत्य हो गई जिसके बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई। 2023 में आरोपित ने धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है जिसे वह प्रसारित कर देगा।

    Hero Image
    Dehradun Crime: महिला के पति का दोस्त है आरोपित

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime: महाराष्ट्र के व्यक्ति पर दून में रह रही विधवा महिला ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने, करीब 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का सात साल का बच्चा है। आरोपित महिला के पति का दोस्त है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल के अनुसार, वसंत विहार निवासी एक विधवा महिला ने तहरीर दी है कि पूर्व में वह पति के साथ मुंबई में रहती थी। सितंबर 2020 हार्ट अटैक से पति की मृत्य हो गई, जिसके बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई।

    महाराष्ट्र पुलिस से की शिकायत

    • आरोप है कि पति की मौत के बाद उनके दोस्त विशाल क्षीर सागर निवासी भगत सिंह नगर हरसूल, निकट कन्या पाठशाला औरंगाबाद, महाराष्ट्र ने उससे नजदीकियां बनाई।
    • वर्ष 2023 में आरोपित ने महिला को धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है, जिसे वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा।
    • आरोपित उससे रुपये की मांग कर रहा था।
    • इस पर महिला ने मामले की शिकायत आनलाइन माध्यम से महाराष्ट्र पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
    • आरोप है कि जून 2023 को विशाल देहरादून आया और यहां फ्लैट में आकर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
    • इसके बाद उसकी अश्लील फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपये लिए।

    वसंत विहार थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

    महिला की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।