Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड करेगी यातायात व्यवस्था में सुधार, स्मार्ट सिटी से पहले मिलेगी बड़ी सौगात

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 08:16 AM (IST)

    देहरादून में यातायात को सुगम बनाने हेतु कैबिनेट ने देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट नामक एसपीवी के गठन को मंजूरी दी है। यह कंपनी ई-बस सेवाओं चार्जिंग स्टेशनों का संचालन करेगी साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी सुधारेगी। वर्तमान में देहरादून में जाम की समस्या है जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ई-बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

    Hero Image
    देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड करेगी यातायात व्यवस्था में सुधार।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। देहरादून में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और ई-बसों व सिटी बसों का संचालन सुव्यवस्थित करने की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं। इस कड़ी में कैबिनेट ने देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट नाम से स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में इस समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। चौराहों व प्रमुख मार्गों पर अधिकांश समय जाम लगा रहता है। इससे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं। व्यावसायिक परिवहन पर ठोस नियंत्रण ने होने के कारण यह जाम का सबसे बड़ा कारण बनती हैं।

    देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहले चरण में 30 इलेक्ट्रिक बसें दी गई थी। अब दूसरे चरण में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत 100 ई-बसें और मिलनी हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही राजधानी में जगह-जगह ई-चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाने हैं।

    इन सबके संचालन को एक कंपनी के गठन की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके लिए परिवहन विभाग ने देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख रखा। बताया गया कि यह कंपनी ई-बस सेवाओं व ई-चार्जिंग स्टेशन का संचालन सुनिश्चित करेगी।

    साथ ही सार्वजनिक बसों, ओमनी वाहन, विक्रम, आटो रिक्शा व ई-रिक्शा का संचालन को लेकर भी कार्ययोजना बनाने का कार्य भी सुनिश्चित किया जाएगा। एसपीवी की कमान एमडी परिवहन निगम के हाथ रहेगी। इसमें संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून, वित्त नियंत्रक परिवहन निगम आदि इसके सदस्य रहेंगे।