Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर आसमानी आफत! 24 घंटे में सामान्य से 10 गुना ज्यादा बारिश, सड़कों पर सिर्फ पानी और मलबा दिख रहे

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:01 AM (IST)

    Uttarakhand News | Uttarakhand Heavy Rain | उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है पिछले 24 घंटों में चंपावत में सर्वाधिक 1089% अधिक वर्षा दर्ज की गई। बनबसा में एक दिन में 256 मिमी बारिश हुई। ऊधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल में भी भारी वर्षा हुई। देहरादून सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

    Hero Image
    वर्षा से उत्तराखंड बेहाल, सामान्य से कई गुना अधिक बरस रहे मेघ।

    विजय जोशी, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून कहर बनकर बरस रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। चंपावत में सबसे ज्यादा 1089 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकार्ड की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी छलांग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत के बनबसा में एक ही दिन में 256 मिमी रिकार्ड बारिश हुई। अन्य जिलों में भी कई गुना वर्षा हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बीते पांच दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर लगातार हो रही भारी वर्षा का क्रम जारी है।

    अगस्त में करीब डेढ़ गुना अधिक वर्षा के बाद अब सितंबर की शुरुआत भी भारी वर्षा के साथ हुई है। ऊधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल भी भारी वर्षा की मार झेल रहे हैं, जहां क्रमशः 971 और 742 प्रतिशत तक अधिक वर्षा दर्ज की गई। देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी सामान्य से कई गुना मेघ बरसे हैं।

    24 घंटे के भीतर दर्ज की गई औसत वर्षा

    जिला, वास्तविक वर्षा, सामान्य वर्षा, अंतर चंपावत, 109.4, 9.2, 1089 ऊधम सिंह नगर, 53.5, 5.5, 971 टिहरी गढ़वाल, 45.5, 5.4, 742 उत्तरकाशी, 45.5, 6.6, 590 देहरादून, 73.6, 11.8, 523 अल्मोड़ा, 38.6, 6.4, 503 बागेश्वर, 31.6, 6.4, 394 नैनीताल, 32.4, 16.3, 99 चमोली, 10.2, 5.6, 82 पिथौरागढ़, 20.4, 12.1, 69 पौड़ी गढ़वाल, 14.3, 12.7, 13 हरिद्वार, 11.0, 9.8, 12 रुद्रप्रयाग, 14.1, 14.5, -3 प्रदेश में औसत, 33.4, 9.3, 260 (वर्षा मिलीमीटर और अंतर प्रतिशत में है।

    कई क्षेत्रों में वर्षा बनी आफत

    बीते 24 घंटे में बनबसा में 256.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि खटीमा में 181.0 मिमी, चकराता में 127.0 मिमी और पुरोला में 120.0 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा कीर्तिनगर और जानकीचट्टी में 95.0-95.0 मिमी, हरिपुर में 93.2 मिमी, मसूरी में 78.4 मिमी, चंपावत में 78.0 मिमी, मुक्तेश्वर में 75.6 मिमी, जौलीग्रांट में 72.4 मिमी, रामनगर में 72.0 मिमी, मालदेवता में 66 मिमी वर्षा हुई।

    comedy show banner