Weather Update: देहरादून में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहाना, उमस बरकरार
Weather Update देहरादून में मौसम ने करवट बदली है बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार रात हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: दून में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा के दौर होने से तापमान में भी कुछ गिरावट आई है। हालांकि, दून समेत आसपास के क्षेत्रों में उमस बेहाल कर रही है। आज दून में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। घने बादलों के बीच बौछारों का क्रम शुरू हो गया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। देहरादून में गुरुवार को मध्यरात्रि के बाद विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बौछारें पड़ीं। जिससे भीषण गर्मी से फौरी राहत मिली।
दून में आज बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार
हालांकि, शुक्रवार को दिनभर बादल छाये रहने से उमस बनी रही। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। जो कि दो दिन पूर्व सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया था। दून में प्री मानसून शावर अगले कुछ दिन और तेज हो सकते हैं।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 34.5, 21.8
- ऊधमसिंह नगर, 34.8, 30.0
- मुक्तेश्वर, 20.2, 17.0
- नई टिहरी, 23.6, 18.1
पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्राें में भारी वर्षा के आसार हैं। देहरादून में भी सामान्यत: बादल छाये रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। अगले चार दिन मौसम इसी प्रकार का बना रह सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।