Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़, धामी बोले- यह है मानवता

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 09:56 AM (IST)

    कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 2.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ट्रस्ट शिक्षा स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन में भी सहयोग कर रहा है। कैंची धाम बाइपास के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। ट्रस्ट अब 5000 बच्चों को छात्रवृत्ति देगा।

    Hero Image
    जल्द स्वीकृति मिलने के बाद होगा कैंचीधाम बाइपास का निर्माण

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 2.50 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा पीडि़तों की मदद के साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ट्रस्ट का सहयोग मानवता की एक बड़ी सेवा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैंची धाम प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत यातायात की सुगमता के लिए कैंची धाम बाइपास का निर्माण होना है। इसके लिए वन भूमि प्रस्ताव को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य किया जा सकेगा।

    इससे क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी, साथ ही कैंची धाम और भवाली के पास लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

    कैंचीधाम मंदिर ट्रस्ट ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका को 2.5 करोड़ का चेक प्रदान किया।

    मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद्रा ने कहा कि ट्रस्ट सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से कार्य व योगदान करता आ रहा है। ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में हरसंभव सहयोग कर रहा है। प्रत्येक वर्ष 3000 बच्चों को छात्रवृत्ति दे रहे थे, अब 5000 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

    उन्होंने 15 जून को कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री धामी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

    comedy show banner
    comedy show banner