विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lunar Eclipse 2025: बस कुछ देर में लगने वाले हैं सूतक, चंद्रग्रहण पर उत्तराखंड के मंदिरों की ये हैं टाइमिंग

Published: Sun, 07 Sep 2025 10:06 AM (IST)

देहरादून में आज चंद्रग्रहण लगने वाला है जिसका सूतक काल दोपहर 12ः53 से शुरू हो जाएगा। श्राद्ध होने के कारण ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. आज देहरादून में चंद्रग्रहण का सूतककाल दोपहर से
  2. दोपहर 1230 बजे से मंदिर बंद
  3. अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे कपाट

जागरण संवाददाता, देहरादून। रात नौ बजकर 52 मिनट से एक बजकर 25 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। जिसका सूतककाल नौ घंटे पूर्व यानी दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से शुरू हो जाएगा। इस दिन श्राद्ध होने के चलते श्राद्धा का भोजन आदि दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से पूर्व करना उचित है। इसके अलावा शहर के मंदिरों के कपाट भी 12:30 बजे से बंद होने शुरू हो जाएंगे।

सूतककाल में बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि चंद्रग्रहण सूतककाल के लिए मंदिर के कपाट दोपहर बाद बंद हो जाएंगे। इसके लिए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर व जंगम शिवालय पलटन बाजार में बोर्ड लगा दिया है। ताकि श्रद्धालु पूजा अर्चना समय पर कर सकें। अंसारी मार्ग स्थित माता कालिका भवन मंदिर के पुजारी आचार्य चंद्रप्रकाश ममगाईं व आचार्य कबिंद्र सेमवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

भक्त दूसरे दिन करेंगे पूजा

आकाशदीप कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर के आचार्य हर्षपति गोदियाल ने बताया कि जो भी भक्त दर्शन व पूजा करना चाहते हैं वह 12:30 बजे से पूर्व करा लें। विद्या विहार फेस-1 स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी पवन बौड़ाई ने बताया कि सूतककाल शुरू होने से पूर्व मंदिर के कपाट 12:30 बजे बंद हो जाएंगे। दूसरे दिन ब्रह्म मूहूर्त में कपाट खुलने के बाद मूर्ति स्थान, नए वस्त्र धारण के बाद पूजा होगी।